चॉकलेट शेक : बच्चों को खुश करना है तो बनाएं चॉकलेट शेक, बच्चे खुशी से पिएंगे

चॉकलेट शेक : बच्चों को चॉकलेट शेक परोसा जाए तो बच्चे कभी ना नहीं कहेंगे। बच्चे तो बच्चे अगर घर वाले सदस्यों में भी परोसा जाए तब सभी बहुत खुशी से पिएंगे। इसे गर्मियों के मौसम में बनाकर गर्मियों का मजा ले सकते हैं। आप इस बार चॉकलेट शेक बाहर से ना आर्डर करें बल्कि घर के सभी सदस्यों के लिए घर पर ही चॉकलेट शेक तैयार करें। इसे बनाना इतना भी मुश्किल नहीं है, बस एक बार विधि समझ ली तो हर बार आप बेझिझक Chocolate Shake घर पर ही बना सकते हो।

आवश्यक सामग्री

1 ग्लास दूध
कोको पाउडर 1 चम्मच
चीनी एक 1 चम्मच
चॉकलेट सिरप 1 चम्मच
बर्फ के टुकड़े 7-8

विधि

चॉकलेट शेक बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गंज में डालकर माध्यम आंच पर उबालें। जब दूध गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दे और दूध को हल्का ठंडा होने दें। अब मिक्सी जार में दूध, चीनी, बर्फ के टुकड़े और कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्सर घुमाए। जब मिक्सर में बर्फ के टुकड़े और सभी चीजें अच्छी तरह मिल चुकी हो तब मिक्सर बंद कर दे। अब एक ग्लास के अंदर चॉकलेट सिरप लगा दे। अब तैयार किया चॉकलेट शेक ग्लास में डालें।

तैयार हो चुका है चॉकलेट शेक सर्व करने के लिए. ठंडा ठंडा चॉकलेट शेक को बच्चों और घर के बाकी सदस्यों में परोस सकते हैं। आप चाहे तो चॉकलेट शेक को अपनी मनपसंद डिजाइन में सजा भी सकते हैं। सजाने के लिए चॉकलेट शेक के ऊपर दूध का झाग डालें और चम्मच या किसी चीज से डिजाइन बना सकते हैं।

Columbus
10°C
Clear sky
5.5 m/s
71%
762 mmHg
20:00
10°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
5°C
00:00
4°C
01:00
4°C
02:00
4°C
03:00
4°C
04:00
3°C
05:00
3°C
06:00
3°C
07:00
3°C
08:00
3°C
09:00
4°C
10:00
4°C
11:00
5°C
12:00
6°C
13:00
7°C
14:00
7°C
15:00
8°C
16:00
8°C
17:00
8°C
18:00
8°C
19:00
7°C
20:00
7°C
21:00
5°C
22:00
4°C
23:00
4°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark