झुंझुनूं : राम राज्य दिग्विजय रथ पहुंचा झुंझुनूं:पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया, राम मंदिर के दर्शन किए

झुंझुनूं : झुंझुनूं राम मंदिर से शुरू हुई राम राज्य दिग्विजय रथ यात्रा झुंझुनूं पहुंची। अग्रसेन सर्किल के पास लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। यात्रा के स्वागत के लिए लोगों में जोरदार उत्साह नजर आया है, रथ के स्वागत के लिए लोगों ने पहले तैयारी कर रखी थी। यात्रा जैसी झुंझुनूं पहुंची तो लोगों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान यात्रा के स्वागत के लिए बडी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने जोश खरोश के साथ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया और राम मंदिर के दर्शन भी किए।

झुंझुनूं का भाग्य है कि यह रथ यात्रा यहां पहुंची। झुंझुनूं के लिए बहुत बड़ा खुशी का दिन है। इस दौरान झुंझुनूं के लोगों ने राम मंदिर के दर्शन किए। रथ को अयोध्या के राम मंदिर का लुक दिया गया है। विश्व हिन्दू परिषद व अखिल भारतीय संत समिति के सहयोग से राष्ट्रीय एकता के लिए भगवान श्रीराम की दिग्विजय यात्रा नेपाल व भारत को जोडक़र 27 राज्यों में जाएगी। रथ को अयोध्या के राम मंदिर का लुक दिया गया है, जिसमें श्री राम, देवी सीता के साथ विराजमान है। साथ ही हनुमानजी की मूर्ति, श्री राम पादुका व श्री राम ज्योति भी स्थापित है

28 फीट लम्बा है रथ

इस रथ की लंबाई 28 फीट, ऊंचाई 13 फीट व चौड़ाई 11 फीट है। रथ के साथ 40 सेवक है। रथ में रोजाना सुबह अभिषेक, आरती, पूजा, अलंकार, रामायण पारायण हवन किया जाता है तथा गौ पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है। यात्रा 75 दिन में करीब 15 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। समापन तीन दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर अयोध्या में होगा।

Web sitesi için Hava Tahmini widget