गाजियाबाद : सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत, अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा

गाजियाबाद जिले में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। ये हादसा सिहानी गेट थाना क्षेत्र में अंबेडकर रोड पर बस अड्डे से चौधरी मोड़ जाने वाली लेन पर हल्दीराम रेस्टोरेंट के सामने हुआ।

 

काले रंग की होंडा अमेज कार तेज रफ्तार में पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ की तरफ जा रही थी। कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक रिंकू कुमार और सवारी सोनू की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। उसे गाजियाबाद के MMG हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य हादसा लिंक रोड थाना क्षेत्र में हुआ। एक व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर सूर्य नगर होते हुए अपने घर जा रहा था। रंगोली तिराहा के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी।

 

इस हादसे में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शांति गोपाल अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान रामचंद्र निवासी नंदनगरी दिल्ली के रूप में हुई।

Columbus
0°C
Clear sky
2.8 m/s
65%
767 mmHg
03:00
0°C
04:00
-1°C
05:00
-2°C
06:00
-2°C
07:00
-3°C
08:00
-2°C
09:00
0°C
10:00
2°C
11:00
5°C
12:00
7°C
13:00
9°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
10°C
17:00
10°C
18:00
9°C
19:00
8°C
20:00
6°C
21:00
5°C
22:00
4°C
23:00
3°C
00:00
1°C
01:00
0°C
02:00
0°C
03:00
1°C
04:00
0°C
05:00
-1°C
06:00
-1°C
07:00
-1°C
08:00
-1°C
09:00
1°C
10:00
4°C
11:00
7°C
12:00
10°C
13:00
12°C
14:00
14°C
15:00
14°C
16:00
14°C
17:00
13°C
18:00
13°C
19:00
12°C
20:00
10°C
21:00
10°C
22:00
10°C
23:00
9°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark