मध्य प्रदेश : उज्जैन में दिनदहाड़े फुटपाथ पर भिक्षुक महिला से रेप, लोग बनाते रहे वीडियो

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां फुटपाथ पर दिनदहाड़े एक भिक्षुक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस खौफनाक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। आरोपी ने महिला को शराब पिलाकर सरेआम अपनी हवस का शिकार बनाया। हैरानी की बात ये है कि इस घटना को उस जगह अंजाम दिया गया जहां रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं।

 

उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।

 

मामले में सीएसपी ओपी मिश्रा का कहना है कि यह वारदात बुधवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला, जो कचरा-प्लास्टिक बीनने का काम करती है। कोयला फाटक के पास कचरा बीन रही थी। तभी आरोपी लोकेश ने उसे बहलाकर शराब पिलाई और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो तो बनाया, लेकिन किसी ने आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की।

 

20°C
صافي
Weather Data Source: het weer vandaag Amman per uur
Light
Dark