उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में घायल हुई महिला दरोगा को गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचे इंस्पेक्टर

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना मटसेना क्षेत्र में पुलिस लाइंस के पास महिला दरोगा की स्कूटी पीछे से आई कार से बचने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आई कार से स्कूटी छू गई। घटना में महिला दरोगा और कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। पुलिस अधिकारी महिला दरोगा और अन्य घायलों का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे। इस दौरान इंस्पेक्टर घायल महिला दरोगा को गोद में उठाकर डॉक्टर के पास तक ले गईं।

 

ये है मामला

दरअसल, महिला थाने में तैनात दारोगा 27 साल की प्रीती राय दोपहर एक बजे आसफाबाद की तरफ स्कूटी से आ रही थीं। इस दौरान शिकोहाबाद की तरफ से आई कार से बचने के प्रयास में उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। कार से उनकी स्कूटी छू गई। कार चला रहे मनीष कुमार निवासी शिकोहाबाद ने अचानक ब्रेक मार कर बड़ी घटना होने से बचा लिया। दरोगा व कार सवार मनीष, उनके पिता अनिल कुमार और दादी रामा घायल हो गईं। पुलिस लाइंस के पुलिस कर्मी, महिला थाने की इंस्पेक्टर रंजना गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों को अस्पताल लाया गया। महिला इंस्पेक्टर, घायल दरोगा को गोद में उठाकर अंदर ले गईं। सीओ सिटी हिमांशु गौरव, सीओ सदर अमरीश कुमार और प्रतिसार निरीक्षक सुरेंद्र विक्रम सिंह ने घायल का हाल जाना।

 

घटना की जानकारी देते हुए मटसेना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र नहीं मिला है। सड़क हादसे में महिला दरोगा घायल हुई हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Columbus
9°C
Cloudy sky
2.9 m/s
76%
766 mmHg
05:00
9°C
06:00
9°C
07:00
9°C
08:00
8°C
09:00
9°C
10:00
10°C
11:00
13°C
12:00
15°C
13:00
15°C
14:00
15°C
15:00
16°C
16:00
18°C
17:00
21°C
18:00
22°C
19:00
21°C
20:00
20°C
21:00
18°C
22:00
17°C
23:00
17°C
00:00
17°C
01:00
16°C
02:00
15°C
03:00
15°C
04:00
15°C
05:00
15°C
06:00
16°C
07:00
16°C
08:00
15°C
09:00
16°C
10:00
17°C
11:00
17°C
12:00
18°C
13:00
19°C
14:00
20°C
15:00
22°C
16:00
22°C
17:00
22°C
18:00
21°C
19:00
20°C
20:00
18°C
21:00
17°C
22:00
16°C
23:00
16°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark