छत्तीसगढ़ : नाबालिग लड़की ने बॉयफ्रेंड की करी हत्या, शव के लिए 17 टुकड़े

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोरबा में 16 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को गला रेत कर मार डाला। शव के 17 टुकड़े किए और स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के लिए लड़की ने अपने लिव-इन पार्टनर की मदद ली। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

 

पैसों के लिए रची थी साजिश

जानकारी के अनुसार, लड़की ने यह साजिश पैसों के लालच में रची। इसके लिए उसने सऊदी अरब से बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सोने की चेन, मोबाइल और कैश बरामद किया है।

 

मामले में जानकारी देते हुए कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि हत्या करने के बाद वसीम की चेन, मोबाइल और फोन-पे से 3 लाख रुपए लेकर आरोपी ओडिशा भाग गए। टेक्निकल जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लड़की को लगा कि वसीम ने सऊदी अरब में काम करने के दौरान बहुत पैसा कमाया होगा। इस लालच में उसने रजा खान के साथ मिलकर साजिश रची।

 

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि लड़की और आरोपी रजा खान दोनों लिव-इन में रहते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से मुर्गा काटने वाला चाकू मंगवाया था। उसे भी बरामद कर लिया गया है।

 

>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
Light
Dark