उत्तर प्रदेश : अग्निवीर ने सरकारी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित एयरफोर्स परिसर में 22 वर्षीय अग्निवीर श्रीकांत कुमार चौधरी ने गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। श्रीकांत चौधरी का शव उनके बलिया स्थित पैतृक आवास पहुंच गया है। पार्थिव शव के रेवती थाना क्षेत्र के नारायणपुर पचरुखिया गांव पहुंचने पर ‘श्रीकांत भैया अमर रहे… जब तक सूरज चांद रहेगा, श्रीकांत तेरा नाम रहेगा…’, नारों के साथ गांव के युवा शव को लेकर घर पर पहुंचे। माटी के लाल के अंतिम दर्शन जुटी हजारों की भीड़ में हर किसी की आंखें नम रहीं।

 

श्‍मशान पर बिहटा एयर फोर्स की टीम ने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ अंतिम विदाई दी। बड़े भाई सिद्धांत पटेल ने मुखाग्नि दी। वहीं शव लेकर आए जवानों ने परिवारीजनों को बताया कि श्रीकांत की मौत का कारण पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। अभी जांच चल रही है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रीकांत चौधरी दिसम्‍बर 2022 में अग्निवीर में भर्ती हुआ था। 6 माह पहले उसकी पोस्टिंग आगरा स्थित एयरफोर्स स्‍टेशन में हुई थी। तीन जून को वह छुट्टी लेकर घर आया था और 13 जून को दोबारा जाकर ड्यूटी जॉइन की थी। परिजनों का कहना है कि श्रीकांत चौधरी संतरी की ड्यूटी में लगे हुए थे।

Columbus
9°C
Cloudy sky
2.9 m/s
76%
766 mmHg
05:00
9°C
06:00
9°C
07:00
9°C
08:00
8°C
09:00
9°C
10:00
10°C
11:00
13°C
12:00
15°C
13:00
15°C
14:00
15°C
15:00
16°C
16:00
18°C
17:00
21°C
18:00
22°C
19:00
21°C
20:00
20°C
21:00
18°C
22:00
17°C
23:00
17°C
00:00
17°C
01:00
16°C
02:00
15°C
03:00
15°C
04:00
15°C
05:00
15°C
06:00
16°C
07:00
16°C
08:00
15°C
09:00
16°C
10:00
17°C
11:00
17°C
12:00
18°C
13:00
19°C
14:00
20°C
15:00
22°C
16:00
22°C
17:00
22°C
18:00
21°C
19:00
20°C
20:00
18°C
21:00
17°C
22:00
16°C
23:00
16°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark