हाथरस : भोले बाबा के 6 सेवादार पुलिस ने किए अरेस्ट, 2 महिलाएं भी शामिल, राहुल गांधी भी जाएंगे

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ के तीसरे दिन आज पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर ने बताया कि गिरफ्तार सभी 6 आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मैनपुरी का राम लड़ैते यादव, शिकोहाबाद का उपेंद्र यादव, हाथरस का मेड सिंह, मंजू यादव, मुकेश कुमार और मंजू देवी शामिल हैं। इन लोगों की देख-रेख में ही सत्संग का आयोजन चल रहा था।

 

मुख्य आयोजक पर 1 लाख का इनाम

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम घोषित किया है। जो अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं, सत्संग के बाद मची भगदड़ में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 123 हो गया है। इनमें 113 महिलाएं, 7 बच्चे और 3 पुरुष हैं। इधर, पुलिस ने एटा, हाथरस और मैनपुरी से 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। यह सभी भोले बाबा से जुड़े हैं। उनसे पूछताछ कर रही है।

 

इस मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि हादसे के लिए प्रशासन और प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। चर्चा तो ये भी है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस आएंगे। वह अस्पताल में भर्ती और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे।

 

Columbus
19°C
Cloudy sky
4.9 m/s
64%
764 mmHg
14:00
19°C
15:00
21°C
16:00
22°C
17:00
23°C
18:00
22°C
19:00
21°C
20:00
20°C
21:00
19°C
22:00
18°C
23:00
17°C
00:00
17°C
01:00
16°C
02:00
16°C
03:00
16°C
04:00
16°C
05:00
16°C
06:00
16°C
07:00
16°C
08:00
16°C
09:00
17°C
10:00
18°C
11:00
19°C
12:00
18°C
13:00
20°C
14:00
22°C
15:00
22°C
16:00
22°C
17:00
22°C
18:00
21°C
19:00
20°C
20:00
18°C
21:00
18°C
22:00
17°C
23:00
16°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark