उत्तर प्रदेश : अजय राय को लेकर ओम प्रकाश राजभर क्यों बोले ‘अब तेरा क्या होगा कालिया…’

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपने बयानों के चलते जाने-जाने वाले यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर शोले फिल्म का डायलॉग मारते हुए कहा है कि अब तेरा क्या होगा कालिया…

 

दरअसल, जब ओम प्रकाश राजभर से सवाल किया गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा कि अगर प्रियंका गांधी को वाराणसी से लड़ाया जाता तो पीएम मोदी 2 से 3 लाख वोटों से हार जाते। इस पर राजभर ने कहा कि उन्हें रोका किसने था। अब तो चुनाव हो चुके हैं। अब आगे की तैयारी करें।

 

वहीं दूसरी तरफ जब राजभर से कहा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी यही बात कही थी तो उन्होंने कहा कि अब तेरा क्या होगा कालिया…।

 

गौरतलब है कि अजय राय वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि, पीएम मोदी ने इस सीट पर डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी।

 

>
Pozega
25 ožu.
14°C
26 ožu.
16°C
27 ožu.
11°C
28 ožu.
9°C
29 ožu.
12°C
30 ožu.
11°C
31 ožu.
12°C
>
Pozega
25 ožu.
14°C
26 ožu.
16°C
27 ožu.
11°C
28 ožu.
9°C
29 ožu.
12°C
30 ožu.
11°C
31 ožu.
12°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark