उत्तर प्रदेश : अवैध खनन रोकने गए सिपाही को ट्रैक्टर चालक ने कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाने में तैनात सिपाही रोहित की मौत हो जाने से विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल, सिपाही ग्राम नगला चंदन में मिट्टी की अवैध खनन करने जा रहे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर सिपाही के ऊपर ही चढ़ा दिया। गंभीर हालत में सिपाही को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई।

 

ये है पूरा मामला…

दरअसल, नवाबगंज क्षेत्र की बबना चौकी क्षेत्र के गांव चंदन नगला में अवैध खनन कर ट्रैक्टर के जरिए मिट्टी ले जाने की सूचना थाने के सिपाही रोहित कुमार पंचोली को मिली थी। सूचना मिलने पर अपने साथी सिपाही चमन पैसल के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान रोहित कुमार ने मिट्टी भरकर आ रहे ट्रैक्टर को रुकवाने का प्रयास किया। इस पर चालक ने ट्रैक्टर को रोहित कुमार पर चढ़ा दिया। इससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी सिपाही ने इस घटना की सूचना थाने पर दी। अन्य पुलिसकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल सिपाही को फर्रुखाबाद के सिटी नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां रविवार सिपाही की मौत हो गई।

 

वहीं दूसरी तरफ सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही एसपी विकास कुमार सहित सभी पुलिस अफसर नर्सिंग होम पहुंचे। हादसे में मौत का शिकार हुए बिजनौर जिले के थाना क्षेत्र चांदपुर के गांव दरबर निवासी 24 वर्षीय रोहित कुमार पंचोली पुत्र जसवंत सिंह 2021 में पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह नवाबगंज थाने में तैनात थे। घटना की सूचना पर इटावा जेल में तैनात भाई सचिन कुमार पंचोली मौके पर पहुंच गए हैं।

>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
Light
Dark