बॉलीवुड : ‘मेरी मर्जी…’ जहीर इकबाल संग शादी की चर्चाओं पर क्या बोली सोनाक्षी सिन्हा ?

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर खबरें आग की तरह फैल रही है। जबकि अभी तक सोनाक्षी और जहीर दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है। लेकिन जहीर के इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें भी मिलती हैं। शादी की खबरों में कितनी सच्चाई है। अब इस पर खुद सोनाक्षी का रिएक्शन सामने आ गया है।

 

दरअसल, सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि “सबसे पहली बात कि ये किसी और का काम नहीं है। दूसरी बात ये कि ये मेरी मर्जी है, इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग इसके बारे में इतना परेशान क्यों हैं। लोग मुझसे ज्यादा मेरे माता-पिता से मेरी शादी के बारे में पूछ रहे हैं, इसलिए मुझे ये बहुत मजेदार भी लगता है और अब मुझे इसकी आदत सी हो गई है। अब मुझे ये चीजें परेशान नहीं करती। लोग काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन हम क्या कर सकते हैं?”

 

पिता शत्रुघ्न ने भी दिया था रिएक्शन

आपको बता दें कि इससे पहले सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा का भी उनकी शादी पर रिएक्शन सामने आया था। उन्होंने इस बारे में कुछ भी न पता होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि आजकल के बच्चे पूछते नहीं हैं। सिर्फ इन्फॉर्म करते हैं। उन्हें सोनाक्षी की शादी की इतनी ही जानकारी है, जितना वो सोशल मीडिया पर पढ़ रहे हैं। इसके अलावा उन्हें सोनाक्षी ने खुद इस बारे में कुछ नहीं बताया है।

 

Columbus
13°C
Cloudy sky
5.3 m/s
59%
757 mmHg
14:00
13°C
15:00
13°C
16:00
11°C
17:00
10°C
18:00
9°C
19:00
8°C
20:00
7°C
21:00
6°C
22:00
6°C
23:00
6°C
00:00
6°C
01:00
6°C
02:00
6°C
03:00
5°C
04:00
4°C
05:00
3°C
06:00
2°C
07:00
2°C
08:00
1°C
09:00
3°C
10:00
4°C
11:00
6°C
12:00
7°C
13:00
8°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
11°C
19:00
10°C
20:00
9°C
21:00
8°C
22:00
7°C
23:00
7°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark