गाजियाबाद : AC में ब्लास्ट होने से फ्लैट में लगी आग, घर का काफी सामान जला

गाजियाबाद जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां वसुंधरा इलाके में आज गुरुवार सुबह AC ब्लास्ट हो जाने के कारण फ्लैट में आग लग गई। एक फ्लैट का काफी सामान जल गया, जबकि दूसरा फ्लैट चपेट में आने से बाल-बाल बचा। फायर फाइटर्स ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन अभी ये पता नहीं चल पाया है कि AC में ब्लास्ट कैसे हुआ।

 

चीफ फायर ऑफिसर का कहना है कि वसुंधरा सेक्टर-1 में रहने वाले रणवीर सिंह ने गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे फायर स्टेशन वैशाली को कॉल करके सूचना दी कि उनके फ्लैट में आग लग गई है। इस सूचना पर दो फायर टेंडर यूनिट के साथ रवाना किए गए। घटनास्थल पर जाकर देखा तो बिल्डिंग दो मंजिला थी। इसमें फर्स्ट फ्लोर पर AC फटने की वजह से आग लगी हुई थी। खिड़कियों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं, जो सेकेंड फ्लोर पर बने फ्लैट तक पहुंच रही थीं। फायर यूनिट ने तत्काल होज लाइन फैलाई और फायर फाइटिंग शुरू की। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

 

इस अग्निकांड में रणवीर सिंह के फ्लैट में रखा सामान जल गया, वहीं आग की तपिश से कुछ सामान पिघलकर खराब हो गया। समय रहते दूसरे फ्लैट तक आग को पहुंचने से रोक लिया गया। CFO का कहना है कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। फ्लैट में रह रहा परिवार पहले ही बाहर सुरक्षित निकल आया था।

 

Columbus
3°C
Cloudy sky
4.9 m/s
84%
765 mmHg
08:00
3°C
09:00
3°C
10:00
3°C
11:00
4°C
12:00
5°C
13:00
6°C
14:00
7°C
15:00
8°C
16:00
8°C
17:00
8°C
18:00
8°C
19:00
7°C
20:00
7°C
21:00
5°C
22:00
4°C
23:00
3°C
00:00
2°C
01:00
2°C
02:00
1°C
03:00
0°C
04:00
-0°C
05:00
-1°C
06:00
-1°C
07:00
-1°C
08:00
-0°C
09:00
2°C
10:00
5°C
11:00
7°C
12:00
9°C
13:00
9°C
14:00
10°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
10°C
19:00
10°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
5°C
23:00
4°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark