अयोध्या : रामलला का हुआ सूर्यतिलक

देशभर में आज रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार की रामनवमी बेहद खास है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की गई है। इस खास मौके पर श्री राम जन्मभूमी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्री राम के सूर्याभिषेक का खास आयोजन किया। इस सूर्याभिषेक में प्रभू के माथे पर सूर्ण की किरण से तिलक किया गया है। रामनवमी के मौके पर अयोध्या में कुछ देर पहले ही यानी 12 बजे भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। इस खास पर्व पर सुबह साढ़े तीन बजे ही रामलला के दर्शन शुरू हो गए थे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget