उत्तर प्रदेश : महिला का गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट चोट, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर…

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के गांव में जमीनी रंजिश को लेकर सभासद की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले पुलिस ने तीन नामजद एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। दूसरे पक्ष की महिला ने भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। पीड़िता के पति का आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाई है।

 

ये है मामला…
दरअसल, प्रतापगढ़ के अंतू नगर पंचायत के एक सभासद का जमीन को लेकर दूसरे व्यक्ति से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच बृहस्पतिवार को जमीन को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों को पक्षों को शांति भंग में आशंका में चालान किया। बृहस्पतिवार की रात एक पक्ष की महिला के घर के पीछे लकड़ी लेने गई थी। पीड़िता के पति का आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पिता के प्राइवेट पार्ट में भी चोट पहुंचाई। पति खोजते हुए जब पहुंचा तो आरोपी भाग निकले। खून से लथपथ पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

महिला के अनुसार, पुराना कच्चा मकान गिराकर उस पर पक्के मकान निर्माण के लिए पिलर बनाने का काम चल रहा है। जमीन का पड़ोस के लोगों से विवाद चल रहा है। गुरुवार को विरोधी पक्ष के लोगों ने उसे, उसके जेठ को लाठी से मारकर घायल कर दिया।

 

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश का कहना है कि तारीख के आधार पर तीन नाम जद एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget