मध्य प्रदेश : डंडे बरसाए फाड़े कपड़े, दलित महिला पिटती रही तमाशा देखते रहे लोग

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दलित समाज की कुछ महिलाएं एक महिला की बेरहमी से पिटती नजर आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान महिला के कपड़े तक फाड़ दिए गए। पीड़िता उनसे रहम की गुहार लगा रही है लेकिन उन महिलाएं का दिल पसीजने का नाम ही नहीं ले रहा। वहीं जब ये मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार में लेकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला गौतमपूरा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव का है। जहां रहने वाली दलित समाज की एक महिला को उसकी से समाज की महिलाएं ने जमकर पीटा। 5 से 7 महिलाओं ने उसके कपड़े फाड़े। फिर लाठी-डंडे से महिला की पिटाई की और पूरे गांव में घुमाया। जानकारी के अनुसार, जिन महिलाओं ने पीड़िता की पिटाई की है, वे कांग्रेस नेता संजय सिंह मौर्य की रिश्तेदार हैं। उनमें से एक की सास को पीड़िता किसी काम से मंदसौर ले गई थी। वो भी बिना किसी को बताए। बस इसी बात से नाराज कुछ महिलाएं पीड़िता के घर आ पहुंची। बात करने के दौरान उनकी बहस उस महिला से हो गई। जिसके बाद 5 से 7 महिलाओं ने जमकर पीड़िता की पिटाई कर डाली।

 

पुलिस ने की ये कार्रवाई
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। पीड़ित महिला ने फिर गांव की ही कुछ महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिन्होंने उससे मारपीट की थी। पुलिस ने तुरंत उन महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

 

इस मामले में एडिशनल एसीपी रूपेश द्विवेदी का कहना है कि ही मामला एक ही समाज से जुड़ा हुआ है। सभी आरोपी महिलाएं जेल में हैं। उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget