बलिया : सांसद के ऊपर पुष्प वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत

बलिया जनपद के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से तीसरी बार प्रत्याशी बनाये जाने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है । सांसद रविंद्र कुशवाहा के बांसडीह प्रथम आगमन पर स्थानीय विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांसडीह सप्तऋषि चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। सप्त ऋषि चौराहे पर बांसडीह पर सांसद के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने योगी मोदी के जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारों से पूरा माहौल गूंजा दिया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने सांसद के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुये माल्यार्पण किया। भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने सांसद रविंद्र कुशवाहा को अभिनंदन पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा की पूरा देश आज प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व कर रहा है आज देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये प्रधानमंत्री अग्रसर है अबकी बार 400 पर भाजपा विजयश्री का लक्ष्य पाकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमत्री बनेंगे।विधायक केतकी सिंह ने कहा की सलेमपुर क्षेत्र से रविंद्र कुशवाहा तीसरी बार भारी मतों से विजयश्री होंगे।आयोजित स्वागत समारोह में संजय सिंह मुन्ना जी पूर्व अध्यक्ष बांसडीह, अरुण सिंह पूर्व प्रधान, दिग्विजय सिंह, पिंटू सिंह, चुन्ना सिंह,सिंपी सिंह,अजय यादव,अमित यादव,बिट्टू तिवारी,इरफान अहमद,विवेक उपाध्याय,बलिराम साहनी,राकेश वर्मा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Report By : सत्येन्द्र सिंह

Web sitesi için Hava Tahmini widget