बॉलीवुड : अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन !

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को आज यानी शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दरअसल, 81 साल के अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है। फैन्स बिग बी की सेहत को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं। हालांकि घबराने वाली कोई बात नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अमिताभ बच्चन को भर्ती किया गया था। सिक्योरिटी के बीच बिग बी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, दोपहर में उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट किया “हमेशा ग्रेटिट्यूडय”। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर अपने फैन्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

Web sitesi için Hava Tahmini widget