हमीरपुर : तीसरी बार लगातार भाजपा ने पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर भरोसा जताकर चुनावी मैदान में उतारा

यूपी के हमीरपुर जिले की लोकसभा सीट के लिए तीसरी बार लगातार भाजपा ने पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर भरोसा जता कर चुनाव मैदान में उतार दिया है। हमीरपुर लोकसभा सीट का दायरा तीन जिलों में फैला है जिसमे हमीरपुर के साथ महोबा और बांदा जिला भी शामिल है। इस लोकसभा सीट में पांच विधान सभा सीटे आती है जिसमे हमीरपुर जिले की हमीरपुर और राठ विधान सभा, महोबा जिले की महोबा और चरखारी विधान सभा के साथ बांदा जिले की तिंदवारी विधान सभा सीट शामिल है। इस लोकसभा सीट में करीब 15 लाख मदतादाता है जो प्रत्यासियो के भाग का फैसला करते है।

सन 2014 और 2019 में भी यही पुष्पेंद्र सिंह चंदेल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और दोनों चुनाव में दो लाख से ज्यादा वोटो से जीते थे। अब एक बार फिर से भाजपा ने अपने दो बार के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतार दिया है।

50 साल के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल महोबा जिले के रहने वाले है और छात्र जीवन से ही भाजपा से जुड़े हुए है। इनके पिता सरकारी सेवा में थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अप्रत्याशित ढंग से बड़े-बड़े दावेदारों को दरकिनार कर युवा चेहरे पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को टिकट दे कर सब को चौंका दिया था। इस चुनाव में पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने सपा प्रत्याशी विशंभर निषाद को करीब दो लाख मतों से हरा कर जीत दर्ज की थी और फिर 2019 के चुनाव में पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने बसपा के दिलीप सिंह को भी करीब दो लाख वोटो के अंतर से हरा कर जीत दर्ज की थी। अब भाजपा ने 2024 के लिए भी इन्ही को प्रत्याशी बना कर तीसरी बार इनपर भरोसा जताया है।

26 Mar
55°F
27 Mar
60°F
28 Mar
71°F
29 Mar
70°F
30 Mar
71°F
31 Mar
53°F
1 Apr
49°F
26 Mar
55°F
27 Mar
60°F
28 Mar
71°F
29 Mar
70°F
30 Mar
71°F
31 Mar
53°F
1 Apr
49°F
Weather Data Source: weather in Kentucky
Light
Dark