मुंबई : शिंदे गुट के विधायकों पर लगा होटल में एयर होस्टेस को छेड़ने का आरोप, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

उद्ध‌व ठाकरे के करीबी वकील असीम सरोदे ने एकनाथ शिंदे के विधायक पर एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ और दुराचार करना का गंभीर आरोप लगाया है। सरोदे का यह भी आरोप है कि शिंदे के साथ गुवाहटी के होटल में रुके विधायकों में से दो विधायकों के साथ मारपीट भी की गई थी। एडवोकेट सरोदे ने कहा कि शिंदे और उनके साथ बागी विधायक गुवाहटी के जिस होटल में ठहरे थे, वहां कुछ जगहों पर किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं थी। होटल के ऊपरी मंजिल के कुछ कमरे निजी एयरलाइन के लिए आरक्षित थे। एयरलाइंस का होटल के साथ सालाना कॉन्ट्रेक्ट था। इन कमरों में एयरलाइंस की एयर होस्टेस रुकी हुई थीं। इन एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। यह छेड़छाड़ किसने की, महाराष्ट्र सरकार को इसका पता लगाना चाहिए।

कांग्रेस ने की स्पष्टीकरण देने की मांग
आरोप के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस बारे में स्पष्टीकरण देने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि जब तक सीएम स्थिति साफ नहीं करते, महाराष्ट्र का सिर शर्म से झुका रहेगा। इन आरोपों से शिंदे गुट बिफर गया है। शिंदे के साथ गुवाहटी जाने वाले विधायक संजय शिरसाट ने सरोदे से पूछा कि डेढ़ साल बाद एयर होस्टेस से छेड़छाड़ का आरोप लगाया जा रहा है। क्या आपने सपना देखा है? वहां पुलिस, सुरक्षा-व्यवस्था, मीडिया सब मौजूद थे। बता दें सरोदे ने धाराशिव में आयोजित निर्भया बानो रैली में बोलते हुए ऐसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलिए, असीम सरोदे ने गुवाहाटी में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Columbus
-1°C
Clear sky
2.2 m/s
69%
767 mmHg
04:00
-1°C
05:00
-2°C
06:00
-2°C
07:00
-3°C
08:00
-2°C
09:00
0°C
10:00
2°C
11:00
5°C
12:00
7°C
13:00
9°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
10°C
17:00
10°C
18:00
9°C
19:00
8°C
20:00
6°C
21:00
5°C
22:00
4°C
23:00
3°C
00:00
1°C
01:00
0°C
02:00
0°C
03:00
1°C
04:00
0°C
05:00
-1°C
06:00
-1°C
07:00
-1°C
08:00
-1°C
09:00
1°C
10:00
4°C
11:00
7°C
12:00
10°C
13:00
12°C
14:00
14°C
15:00
14°C
16:00
14°C
17:00
13°C
18:00
13°C
19:00
12°C
20:00
10°C
21:00
10°C
22:00
10°C
23:00
9°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark