गाजियाबाद : चिड़ियाघर घूमते समय पति की हुई मौत, सदमा ना झेल पाई पत्नी ने दी 7वीं मंजिल से कूदकर जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां कौशांबी इलाके की हाईराइज सोसाइटी में एक महिला ने 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। अब आप सोच रहेंगे होगे की महिला ने ऐसा क्यों किया तो चलिए अब आपको बताते है… दअसल, महिला अपने पति के साथ सोमवार को दिल्ली चिड़ियाघर घूमने गई। उसी वक्त पति की तबीयत बिगड़ गई। त्तकाल ही पति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पति का शव जैसे ही घर पहुंचा तो पत्नी अपने होश खो बैठी और ये आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस के अनुसार, घटना कौशांबी थाना क्षेत्र में वैशाली सेक्टर-तीन की एलकॉन सोसाइटी की है। यहां फ्लैट नंबर-702 में रहने वाले अभिषेक अहिलवाली पत्नी अंजलि अहिलवाली के साथ रहते हैं। सोमवार को दोनों दिल्ली चिड़ियाघर में घूमने गए थे। वहां अचानक अभिषेक की तबीयत खराब हुई। परिजनों ने उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती करा दिया। इसके बाद अंजलि अपने घर लौट आई।

वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। सोमवार रात लगभग साढ़े 9 बजे अभिषेक का शव गाजियाबाद में सोसाइटी स्थित घर पर लाया गया। शव को देखते ही 23 साल की पत्नी अंजलि ने होश खो बैठे। वो फ्लैट की बालकनी से 7वीं मंजिल से कूद गई। अंजलि नीचे कार पर गिरी। इससे सोसाइटी में सनसनी फैल गई। घायल महिला को तुरंत मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में भर्ती कराया गया है। मैक्स हॉस्पिटल में अंजलि के घर के लोग भी पहुंच गए।

डॉक्टरों के अनुसार, अंजलि की हालत बेहद गंभीर थी। उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें थीं। उसे ICU में रखा गया था। एलकॉन सोसाइटी के लोगों ने बताया कि अभिषेक और अंजलि ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। अभिषेक एक NGO में काम करता था।

Web sitesi için Hava Tahmini widget