उत्तर प्रदेश : महिला कांस्टेबल की जान का दुश्मन क्यों बन गया दारोगा, दुष्कर्म मामले में समझौता नहीं किया तो…

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब अमरोहा जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने पीलीभीत जिले में तैनात एक सब इंस्पेक्टर और उसके साथियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। बता दें महिला कांस्टेबल पहले भी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा चुकी है। फिलहाल इस मामले में आला अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इगलास क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला कांस्टेबल वर्तमान में अमरोहा जिले में तैनाती है। महिला कांस्टेबल का कहना है कि बुलंदशहर जिले के गांव खुशरुपुर थाना अहमदगढ़ निवासी वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित चौधरी जो वर्तमान में पीलीभीत जिले में तैनात हैं। महिला सिपाही ने उनके खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में महिला थाना अमरोहा में बीते 1 जनवरी को FIR दर्ज कराई थी। FIR दर्ज होने के बाद सब इंस्पेक्टर उसपर समझौता करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

महिला सिपाही के अनुसार, बीते 23 फरवरी को वह अपने घर आई हुई थी। इस बीच शाम लगभग चार बजे सब इंस्पेक्टर तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुसा और समझौता करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि इस दौरान दारोगा ने महिला सिपाही को जमकर पीटा। आरोपी ये भी है कि दारोगा ने महिला सिपाही का बेल्ट से गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास भी किया है।

वहीं, मामले में इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि FIR दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Columbus
8°C
Cloudy sky
5.6 m/s
56%
765 mmHg
17:00
8°C
18:00
8°C
19:00
8°C
20:00
7°C
21:00
6°C
22:00
5°C
23:00
3°C
00:00
3°C
01:00
2°C
02:00
1°C
03:00
1°C
04:00
0°C
05:00
0°C
06:00
-1°C
07:00
-1°C
08:00
0°C
09:00
2°C
10:00
5°C
11:00
7°C
12:00
8°C
13:00
9°C
14:00
9°C
15:00
9°C
16:00
10°C
17:00
10°C
18:00
9°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
4°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark