झुंझुनूं-खेतड़ी : सुधीर गुप्ता खेतड़ी राजीव गाँधी समरसता अवार्ड 2023 से नवाजे जाएंगे

झुंझुनूं-खेतड़ी :  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ती 20 अगस्त 2023 समरसता दिवस पर समरसता इन्टरनेशनल कांग्रेस एवं इण्डो-नेपाल ऑगनाईजेशन के संयुक्त तत्वावधान में भारत नेपाल समरसता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के कृष्ण मैनन हॉल में आयोजित सम्मेलन में सुधीर गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ खेतड़ी जिला निमकाथाना राजस्थान को सम्मानित किया जाएगा।

उनका सम्मान मुख्य अतिथी दमन नाथ बगाना प्रथम लोकसभा अध्यक्ष नेपाल द्वारा राजीव गाँधी समरसता अवार्ड अभिनन्दन पत्र डॉ शिवमाया तुम्बा हाइके प्रथम महिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व कानून मंत्री नेपाल द्वारा शाल पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर दिग्गज सिंह महा सचिव भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नेपाल की टोपी जगदीश टाइटलर पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार द्वारा मेडल, सुबोध कांत सहाय पूर्व गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा स्मृतिचिन्ह, महावीर प्रसाद टोरडी ठाकुर एस पी सिंह एडवोकेट द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय मिशन सलाहकार बोर्ड सदस्य संतोष सुखवानी ने बताया कि रघुवीर गुप्ता द्वारा द्ववार पर तिलक व बेज लगाकर अगवानी की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।

इस अवसर पर रघुवीर गुप्ता भारत नेपाल आपसी संबंध प्रेम भाईचारा समन्वय की भावना आदि पर अपने विचार भी रखेंगे तथा रात्रि भोज का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें 22 राष्ट्रों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सुधीर गुप्ता वर्तमान में व्यापार प्रकोष्ठ खेतड़ी के अध्यक्ष हैं तथा इनकी कांग्रेस के कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है ये अनेक वर्षों तक खेतड़ी ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे हैं तथा ये समाज सेवा में बढ़- चढ़कर भाग लेते हैं तथा समस्त मीडिया कर्मियों का ये सम्मान करते हैं इनके पास जो भी आता है वह इनका होकर ही रह जाता है ये मिलनसारीता की प्रतिमूर्ति है इनका राजीव गांधी समरसता अवार्ड के लिए चयन जो किया गया है इसके लिए ये वास्तव में हकदार थे इसके लिए मैं इंडो नेपाल समरसता मंच के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं कि उन्होंने सुधीर गुप्ता का इस अवार्ड के लिए चयन किया। इससे पूर्व भी सुधीर गुप्ता को अनेक संस्थाओं ने समय-समय पर अवार्ड देकर सम्मानित किया है।

राजीव गांधी समस्था अवार्ड के लिए चयन होने पर सुधीर गुप्ता को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है खेतड़ी कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह महिला कांग्रेस ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष मुनेश देवी आईना ए शेखावाटी के प्रधान संपादक रामानंद शर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष नवल किशोर पारीक विद्याधर सैनी गजानंद कुमावत चंदगी राम सैनी प्रवीण गुप्ता चंदू सिंधी सुरेश वर्मा दिनेश सोनगरा योगेश कुमावत अमित सैनी अमित सैनी चेयरमैन प्रतिनिधि लीलाधर सैनी राहुल सैनी दीपक गुप्ता सोनू सुरेश चौतीसा जयंत खाखरा सिकंदर कुमारविश्वंभर दबाल शर्मा डॉ अमित सरकार एडवोकेट विजेंद्र सैनी समाज सेवक सुरेश कनोडिया दीपक गुप्ता आदि व्यापार प्रकोष्ठ के समस्त सदस्य तथा अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
Light
Dark