हरियाणा-नारनौल : नारनौल में पत्नी की बेरहमी से हत्या:2 महीने पहले हुई थी शादी; रिश्तेदारी में पति से हुआ था झगड़ा

हरियाणा-नारनौल : नारनौल के साथ लगते गांव रघुनाथपुरा में एक नव विवाहिता का मर्डर हो गया। नव विवाहिता की शादी करीब 2 महीने पहले ही हुई थी। वह उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली थी। उसकी शादी राजस्थान के झुंझुनू जिले के नावता गांव में हुई थी। मृतका यहां अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। हत्या का आरोपर पति पर है। महिला की हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

झुंझुनू के नावता गांव में हुई शादी

जानकारी मिली है कि रघुनाथपुरा गांव में शनिवार सुबह एक महिला की बेरहमी से हत्या हो गई। महिला का नाम खुशी है और वह राजस्थान के झुंझुनू जिले के नावता गांव की रहने वाली थी। महिला की शादी 2 महीने पहले ही नावता गांव के संदीप के साथ हुई थी। संदीप कुछ दिनों से खुशी के साथ अपनी बहन के ससुराल रघुनाथपुरा में आया हुआ था।

खेती के औजार से किया वार

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पति-पत्नी में कुछ विवाद हो गया। इसके चलते संदीप ने खेती-बाड़ी में प्रयोग किए जाने वाले यंत्रों से उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अभी हत्या के कारणों का पता लगा रही है। वही मौके पर तीनों क्राइम की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई थी।

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

गांव रघुनाथपुरा में मर्डर होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई थी। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

Web sitesi için Hava Tahmini widget