झुंझुनूं-खेतड़ी(खेतड़ी नगर) : गोठड़ा में सूने घर से दिनदहाड़े लाखों रुपए के जेवरात चोरी

झुंझुनूं-खेतड़ी(खेतड़ी नगर) : खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक सप्ताह में शुक्रवार को चोरी की दूसरी घटना हो गई। जानकारी के अनुसार गोठड़ा बाइपास पर स्थित सूने घर में दिनदहाड़े घुसे चोर लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए।

वारदात के वक्त घर के सदस्य दूसरे घर में गए हुए थे। पीड़ित बनवारी लाल सैनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे घर के कमरों व मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर पास में स्थित दूसरे घर में चले गए थे। शाम को घर पर आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे की अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे जेवरात गायब थे। बनवारी लाल सैनी ने बताया 4 महीने पहले 10 फरवरी को बेटे नरेंद्र की शादी में बहु संजू के लिए करीब सात आठ लाख रुपए के जेवरात बनवाए थे। इनमें सोने की रखड़ी, हार, कानों की बाली, दो अंगूठी, मंगलसूत्र व चांदी की दो पाजेब आदि थे। गौरतलब है कि थर्ड सेक्टर स्थित छोटेलाल के मकान में भी पांच छह दिन पूर्व लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी हो गए थे जिसका सुराग नहीं लगा।

>
Pozega
28 ožu.
10°C
29 ožu.
12°C
30 ožu.
12°C
31 ožu.
12°C
1 tra.
9°C
2 tra.
14°C
3 tra.
17°C
>
Pozega
28 ožu.
10°C
29 ožu.
12°C
30 ožu.
12°C
31 ožu.
12°C
1 tra.
9°C
2 tra.
14°C
3 tra.
17°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark