खेतड़ी : पूर्व विधायक पूरणमल सैनी हजारों कार्यकर्ताओं के संग मनाएंगे अपना 5जुलाई को जन्मदिन

खेतड़ी : खेतड़ी के पूर्व विधायक पूरणमल सैनी अपना 50वा जन्मदिन हजारों कार्यकर्ताओं के साथ 5 जुलाई को मनाएंगे। जानकारी देते हुए अशोक कुमार यादव ने बताया कि माननीय पूर्व विधायक पूरणमल सैनी का 50वा जन्मदिन कार्यकर्ता जनकल्याणकारी दिवस के रूप में 5 जुलाई को बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले मनाएंगे। इसी दिन विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही विशाल जनसभा का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम खेतड़ी उपखंड के गाडराटा में स्थित बिहारीलाल कॉलेज में आयोजित होगा।

Light
Dark