Health news: बच्चों को पिलाएं ये जूस, हड्डियां होंगी मजबूत, मिलेंगे यह 5 शानदार लाभ

Health news: बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनका खानपान अहम रोल निभाता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बच्चों को पर्पाप्त प्रोटीन और पोषक तत्वों युक्त भोजना देना चाहिए। गर्मियों के मौसम में जूस भी बच्चों की डाइट में शामिल करना चाहिए। इनमें से ही एक जूस अनानास का है। अनानास का जूस बच्चों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

ओनली माय हेल्थ के अनुसार, 6 महीने के बाद आप बच्चे को जूस पिला सकते हैं। अगर अनानास के जूस के सेवन से बच्चे को दस्त होने लगे या उसकी त्वचा पर चक्क्ते हो जाएं, तो समझ जाएं कि उसे अनानास से एलर्जी है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह लें।

अनानास जूस पीने के जबरदस्त फायदे (Benefits of pineapple juice)

  1. अनानास का जूस शरीर में पानी की कमी दूर करता है। इसे पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। गर्मियों के मौसम में लू से बचाने में भी मदद करता है।
  2. अनानास जूस आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्वों आंखों के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। इसका अगर नियमित सेवन किया जाए तो आंखों की रोशनी बढ़ती है। जिनके बच्चों की आंखें कमजोर हैं, उन्हें अनानास जूस जरूर पीना चाहिए।
  3. बच्चों में दस्त की समस्या होने पर उन्हें अनानास जूस पीना चाहिए। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो लूज मोशन का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। खास बात ये है कि ये आंत के कीड़ों को खत्म करने में भी मदद कर सकते हैं।
  4. अनानास में पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने लिए काफी फायदेमंद होता है। ये जूस हड्डियों के विकास में भी मदद करता है।
  5. कमजोर इम्युनिटी होने के चलते बच्चे जल्दी बीमार हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें अनानास का जूस पिलाएं। यह उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।

और पढ़िए – स्वास्थ्यव्यंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। जनमानस शेखवाटी  इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखवाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखवाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को फेसबुकयूट्यूबटिवीटर वेब न्यू.

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget