झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : बबाई थाने के अधीन आएंगे 21 गांव:थानाधिकारी सहित स्टाफ नियुक्त, ग्रामीणों ने किया सम्मान

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : राजस्थान सरकार द्वारा घोषित खेतड़ी उपखंड के बबाई में नव सृजित पुलिस थाने का संचालन शुरू हो गया है। चौकी को थाने मे क्रमोन्नत करने को लेकर एसपी की ओर से थानाधिकारी सहित पुलिस स्टाफ नियुक्त कर दिया है।

सीएम गहलोत ने किया था थाने का लोकार्पण

जिला अपराध शाखा में तैनात एसआई गोपाल सिंह थालौर को बबाई थाने का पहला थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान सोमवार को ग्रामीणों ने नवनियुक्त थानाधिकारी गोपाल सिंह का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। दो दिन पहले खेतड़ी दौरे पर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बबाई थाने का विधिवत रूप से लोकार्पण किया था। बबाई में थाना स्थापित होने के साथ खेतड़ी उपखंड में चार थाने हो गए हैं।

पिछले बजट में भी प्रदेश सरकार ने हरियाणा सीमा से सटी मेहाड़ा पुलिस चौकी को क्रमोन्नत कर थाना बनाया था, जिसका विधिवत रूप से संचालन भी किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बबाई में पहले पुलिस चौकी के रूप में संचालन किया जा रहा था, लेकिन हरियाणा और सीकर सीमा से क्षेत्र सटा होने के कारण सरकार ने पुलिस चौकी को थाने में क्रमोन्नत किया है। बबाई में नया थाना खुलने से खेतड़ी क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

ग्रामीणों ने थानाधिकारी का स्वागत किया।
ग्रामीणों ने थानाधिकारी का स्वागत किया।

बबाई थाने में आने वाले गांव

बबाई थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों की सूची भी जारी की गई है। जिसमें बबाई, गाडराटा, बुरका, कालोटा, माधोगढ़, दलेलपुरा, कांकरिया, नौरंगपुरा, सेफरागुवार, हरड़िया, चिचडोली, पदेवा, सुनारी, चुंदाड़ा, ढाणी ढीमा, मंडाणा, प्रतापपुरा, अजीतपुरा, खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर, ताल, झेरवा सहित 21 गांवों को शामिल किया गया।

खेतड़ी क्षेत्र का अधिकांश एरिया हरियाणा सीमा से सटा हुआ है। जिसके चलते यहां होने वाली वारदातों में बाहर के लोगों का हाथ होने की बात सामने आती है, जो वारदात करने के बाद हरियाणा में चले जाते हैं तथा वहां वारदात करने के बाद यहां आकर शरण ले लेते हैं। बबाई थाना बनने के बाद यहां अतिरिक्त जाब्ता लगाया जाएगा, जो समय रहते कार्रवाई को अंजाम दे सकते हैं। थाना बनने के बाद क्षेत्र में कानून का राज स्थापित किया जाएगा तथा अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी।

नवनियुक्त थानाधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि थाने में आने वाले पीड़ित व्यक्ति की बात सुनकर त्वरित न्याय किया जाएगा।

Columbus
3°C
Cloudy sky
4.8 m/s
84%
765 mmHg
07:00
3°C
08:00
3°C
09:00
3°C
10:00
3°C
11:00
4°C
12:00
5°C
13:00
6°C
14:00
7°C
15:00
8°C
16:00
8°C
17:00
8°C
18:00
8°C
19:00
7°C
20:00
7°C
21:00
5°C
22:00
4°C
23:00
3°C
00:00
2°C
01:00
2°C
02:00
1°C
03:00
0°C
04:00
0°C
05:00
-1°C
06:00
-1°C
07:00
-1°C
08:00
0°C
09:00
2°C
10:00
5°C
11:00
7°C
12:00
9°C
13:00
9°C
14:00
10°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
10°C
19:00
10°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
5°C
23:00
4°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark