झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : पालतू कुत्ते को पत्थर मारने पर बढ़ा विवाद:लाठी-सरियों से एक-दूसरे पर किया हमला, थाने पहुंचे दोनों पक्ष

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : झुंझुनूं में घर में घुसकर लाठी-डंडो व सरियों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पीड़ित अपने घर में बैठा हुआ था। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाले 3-4 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। बात इतनी सी थी की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पालतू कुत्ते को पत्थर से मारकर बीच सड़क से भगा दिया था।

मामला झुंझुनूं के मेहाड़ा थाना का है। इस संबंध में थाना क्षेत्र के गौरीर निवासी दीपचंद पुत्र राजवीर ने अपने ही पडौसी राजेन्द्र उर्फ मुनिया, अनिल, सतीश सहित एक अन्य खिलाफ घर में घुसकर बेवजह मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि वह खाना खाकर अपने घर में बैठा था। इस दौरान यह सभी लोग घर में घुस आए। आते ही लाठी सरियों से हमला कर दिया।

इसी प्रकार सतीश कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार ने भी दीपचंद, निक्कू व एक अन्य के खिलाफ रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि वह अपने घर आ रहा था। तभी रास्ते में दीपचंद के घर के पास उनका पालतू कुत्ता काटने की कोशिश करने लगा तो उसने पत्थर मार दिया।

इस बात से नाराज होकर दीपचंद, उसकी पत्नी व बेटे ने पिछे से बाल पकड़कर उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Columbus
5°C
Cloudy sky
5.6 m/s
65%
763 mmHg
06:00
5°C
07:00
6°C
08:00
7°C
09:00
8°C
10:00
10°C
11:00
13°C
12:00
15°C
13:00
17°C
14:00
20°C
15:00
23°C
16:00
23°C
17:00
25°C
18:00
24°C
19:00
24°C
20:00
23°C
21:00
20°C
22:00
18°C
23:00
18°C
00:00
18°C
01:00
18°C
02:00
18°C
03:00
18°C
04:00
18°C
05:00
18°C
06:00
18°C
07:00
18°C
08:00
18°C
09:00
18°C
10:00
19°C
11:00
20°C
12:00
20°C
13:00
22°C
14:00
22°C
15:00
22°C
16:00
22°C
17:00
21°C
18:00
20°C
19:00
19°C
20:00
17°C
21:00
15°C
22:00
13°C
23:00
12°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark