जयपुर : 131 कुण्डात्मक श्री राम महायज्ञ नांगल सिरस मे पूर्णाहुति के साथ हुआ सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

जयपुर : नांगल सिरस के सिद्ध गणपति धाम में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की गुरुवार को यज्ञ सम्राट संत चेतन दास महाराज के पावन सानिध्य में महाआरती के साथ पूर्णाहुति हुई। विशाल संत समागम एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

यज्ञाचार्य पं सत्यनारायण शास्त्री माचवा ने बताया कि इस महायज्ञ में पंचमेवा व सर्वोषधियो के मिश्रण की 13 लाख पचास हजार आहुतियां दी गईं। यज्ञाचार्य शास्त्री ने बताया कि प्रथम कुंड की बोली उदयपुरवाटी के समाजसेवी संदीप सैनी द्वारा लगाई गई।

 उपाचार्य पं मदन महाराज यज्ञ ब्रह्मा नीरज वैदिक के सहित 151विद्वानो ने दक्षिणा प्राप्त कर यज्ञाचार्य व श्री श्री 1008 यज्ञ सम्राट चेतन दास महाराज की जय जय कार की। इस शुभ अवसर पर मंडावा झुंझुनूं के श्री गणेश सर्वदर्शन अखाड़ा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष व अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा  के धर्माचार्य प्रमुख ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज द्वारा संत चेतन दास महाराज को शॉल ओढाकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

यज्ञ सम्राट फलाहारी बाबा ने बताया कि गो माता की रक्षा का आधार यज्ञ ही है। लिम्पी रोग में जब गो माताये बीमार हुई तब यज्ञ करवाने मात्र से बीमारी भाग गई थी। सब यजमानों से गो माता घर रखने का संकल्प ले। यही यज्ञ का फल है।

इस महायज्ञ में श्री राम महायज्ञ विकास समिति के अध्यक्ष पांचू राम मण्डोलिया, कोषाध्यक्ष लल्लू राम मास्टर, रामेश्वर हरतवाल, भैरू राम शर्मा , समाजसेवी कैलाश शर्मा, दिनेश शर्मा, मोहन भोपलावत, रतन लाल शर्मा, घासी मण्डोलिया, कालू राम मण्डोलिया, छीतर माली, श्रवण देवी (राधे राधे), लक्ष्मण शर्मा(कोतवाल) सहित समस्त यज्ञ समिति, भामाशाह, आस पास के 25 गावो के सहयोग से 21शालग्रम विवाह व विशाल भण्डारा 131कुण्डीय महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विद्वानों की विदाई  व जयपुर मण्डल के संत महात्माओं दक्षिणा के साथ विदाई के साथ महायज्ञ सम्पन्न हुआ।

Columbus
9°C
Cloudy sky
4.7 m/s
46%
762 mmHg
19:00
9°C
20:00
7°C
21:00
6°C
22:00
5°C
23:00
4°C
00:00
2°C
01:00
2°C
02:00
1°C
03:00
-1°C
04:00
-1°C
05:00
-2°C
06:00
-2°C
07:00
-3°C
08:00
-2°C
09:00
-1°C
10:00
2°C
11:00
5°C
12:00
7°C
13:00
8°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
10°C
17:00
10°C
18:00
9°C
19:00
8°C
20:00
6°C
21:00
5°C
22:00
4°C
23:00
2°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark