झुंझुनूं : जंतर-मंतर पहुंचे किसान महासभा के कार्यकर्ता:महिला पहलवानों को दिया समर्थन; केंद्र सरकार को घेरा

झुंझुनूं : कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में मंगलवार को झुंझुनूं किसान महासभा का जत्था दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचा। धरने में शामिल होकर सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड फूलचंद ढेवा, राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि, झुंझुंनू जिलाध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश झारोडा, जिला उपाध्यक्ष कामरेड इंद्राज सिंह चारावास व कामरेड सुरेश महला ने पहलवान बेटियों के न्यायपूर्ण आंदोलन को देशभर में किसान महासभा की तरफ से मजबूती प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि जब कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है तो उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। देश का सम्मान बढ़ाने वाली महिला कुश्ती पहलवानों को अपने सम्मान की रक्षा करने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।

कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद उनका यौन उत्पीड़न करते हैं, सरकार ऐसे अपराधियों का संरक्षण देती है। यह महिला पहलवानों का और देश की महिलाओं का अपमान है। अगर जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान कामरेड रामनारायण ढेवा, कामरेड राजेश शर्मा, कामरेड रोतास काजला, कामरेड रामोतार शर्मा सहित झुंझुनूं से अन्य कार्यकर्ता भी जंतर मंतर पर धरने में शामिल हुए।

Columbus
8°C
Cloudy sky
2.7 m/s
54%
763 mmHg
12:00
8°C
13:00
9°C
14:00
10°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
10°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
5°C
00:00
3°C
01:00
3°C
02:00
3°C
03:00
2°C
04:00
0°C
05:00
-1°C
06:00
-2°C
07:00
-2°C
08:00
-2°C
09:00
0°C
10:00
2°C
11:00
4°C
12:00
6°C
13:00
8°C
14:00
8°C
15:00
9°C
16:00
9°C
17:00
9°C
18:00
8°C
19:00
8°C
20:00
5°C
21:00
4°C
22:00
3°C
23:00
2°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark