झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस की कार्रवाई:गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 आरोपियों को दो दिन पहले किया था अरेस्ट

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने मंगलवार को अवैध रूप से गांजा तस्करी करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने तीन आरोपियों को दो दिन पहले ही बबाई चेक पोस्ट पर 26 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।

थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने को लेकर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 13 मई कि सुबह जिला स्पेशल टीम के एएसआई कल्याण सिंह तंवर की सूचना पर खेतड़ी पुलिस ने बबाई चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर लोक परिवहन बस में गांजा लेकर आ रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर 26 किलो गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की थी।

गांजा तस्करी के मामले में शामिल अन्य अपराधियों की सूचना को लेकर पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई। इस दौरान सामने आया कि कालोटा का रहने वाला एक युवक उक्त गिरफ्तार युवकों से गांजा लेकर क्षेत्र में सप्लाई करता है। जिस पर पुलिस की ओर से गठित टीम ने कालोटा क्षेत्र में आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

इस दौरान पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि गांजा तस्करी के मामले में शामिल आरोपी ढाणी परमाकाली तन कालोटा निवासी दीपचंद उर्फ दीपू पुत्र घीसाराम गुर्जर अपने गांव आया हुआ है। जिस पर पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपचंद उर्फ दीपू को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इसके अलावा पुलिस ने 26 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को भी रिमांड पर ले रखा है तथा गांजा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस की ओर से जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कार्यवाही की जाएगी।

Columbus
8°C
Cloudy sky
2.7 m/s
54%
763 mmHg
12:00
8°C
13:00
9°C
14:00
10°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
10°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
5°C
00:00
3°C
01:00
3°C
02:00
3°C
03:00
2°C
04:00
0°C
05:00
-1°C
06:00
-2°C
07:00
-2°C
08:00
-2°C
09:00
0°C
10:00
2°C
11:00
4°C
12:00
6°C
13:00
8°C
14:00
8°C
15:00
9°C
16:00
9°C
17:00
9°C
18:00
8°C
19:00
8°C
20:00
5°C
21:00
4°C
22:00
3°C
23:00
2°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark