White Jamun Benefits: आंखों से लेकर स्किन तक के लिए वरदान है ये फल, कभी खाया है क्या?

White Jamun Benefits: गर्मियों के मौसम में जामुन की भरमार होती है। काला जामुन जितना दिखने में सुंदर होता है उतना ही लजीज उसका स्वाद भी होता है। लेकिन क्या आपने कभी सफेद जामुन खाया है। जी हां, सफेद जामुन इस फल के बारे में शायद कुछ लोग ना जानते हो, लेकिन ये अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है।

जैसे- वैक्स एप्पल, जावा एप्पल, रोज एप्पल आदि। इसके सेवन से कई तरह से फायदे भी मिलते हैं और ये शरीर और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। चलिए जान लेते हैं कि इसे खाने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

सफेद जामुन के सेवन से मिलेंगे ये फायदे

1. स्किन के लिए फायदेमंद

सफेद जामुन के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। साथ ही ये फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करता है। इसके सेवन से त्वचा की टोन में भी निखार आता है।

2. बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में करता है मदद

सफेद जामुन में भरपूर मात्रा में नियासिन पाया जाता है, जो गुड़ कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है और हानिकारक ट्राइग्लिसराइड, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है।

3. वजन कम करने में मददगार

सफेद जामुन में कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके सेवन से वजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा क्रेविंग को कम करने और ओवर ईटिंग को रोकने में मदद करती है।

4. हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन को रोकता है

सफेद जामुन में लगभग 93 फीसदी तक पानी पाया जाता है। गर्मियों के मौसम में ये शरीर को ठंडा रखता है। इसके सेवन से हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद मिलती है।

5. आंखों के लिए भी फायदेमंद

सफेद जामुन में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों को लाभ मिलता है। साथ ही ये तनाव को कम करता है और मोतियाबिंद के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है।

और पढ़िए – स्वास्थ्यव्यंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। जनमानस शेखवाटी  इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखवाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखवाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को फेसबुकयूट्यूबटिवीटर वेब न्यू.

Web sitesi için Hava Tahmini widget