झुंझुनूं : राजस्थान विद्युत लेखा संघ के मनोज सैनी अध्यक्ष बने

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : राजस्थान विद्युत लेखा संघ जोधपुर का तृतीय अधिवेशन शनिवार को माहेश्वरी सामुदायिक भवन रातानाडा जोधपुर में हुआ। जिसमें जोधपुर डिस्कॉम के सभी 11 जिलों के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक प्रमोद टाक, विशेष अतिथि तकनीकी निदेशक एमएल मेघवाल, सचिव प्रशासन सुनीता पंकज, मुख्य लेखा नियंत्रक एसके गोयल एवं कंपनी सचिव आरके सिंह थे। मंच संचालन अर्पित गांधी एवं सृष्टि फोफलिया ने किया। लेखा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष मनोज सैनी झुंझुनूं को चुना गया।

सचिव पद पर शिवकुमार विश्नोई, जोन उपाध्यक्ष रविंद्र मीणा, बीकानेर जोन महेंद्र कुमार मीणा, बाड़मेर जोन हिमांशु मेहरा, सचिव पद पर उन्नति यादव एवं कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश चौहान पुनः चुने गए। इससे पूर्व भी सैनी सचिव का दायित्व संभाल रहे थे। मनोज नगर परिषद के वरिष्ठ पार्षद प्रदीप कुमार सैनी का भतीजा हैं। जिसे अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

Web sitesi için Hava Tahmini widget