भरतपुर : सैनी समाज आरक्षण मामला:8 दिन में एनएचएआई को 5 करोड़ रुपए का नुकसान, आंदोलनकारियों की ओबीसी आयोग से वार्ता आज

भरतपुर : गांव बेरी के पास भरतपुर-जयपुर हाईवे काे जाम कर बैठे माली, सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाह, काछी समाज के आंदोलनकारियों ने सड़क काे भारी नुकसान पहुंचाया है। हाईवे की सपाट सड़क काे आगजनी और ताेड़फाेड़ कर गांव के दगरे जैसा बना दिया है। कर्व/डिवाइडर तहस-नहस कर दिए हैं। यहां लगे ब्लाक एवं साइन बाेर्ड काे भारी नुकसान पहुंचाया है। पेड़/पाैधे ताेड़ दिए हैं। हाईवे पर ईंट/पत्थर और सूखे पेड़ डाल दिए हैं। इससे भरतपुर-महवा एक्सप्रेस-वे काे करीब 3 कराेड़ का नुकसान हुआ है। इसके अलावा करीब 2 कराेड़ का राजस्व का नुकसान हुआ है।

प्रबंधक दीपक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि आंदाेलन के कारण एक से डेढ़ किलोमीटर इलाके में हाईवे काे फिजिकल के अलावा रेवेन्यु लाेस हुआ है। माेटे ताैर पर करीब 5 कराेड़ का नुकसान है। इस संबंध में एनएचएआई काे फाैरी सूचना भेज दी गई है। पिछले साल आंदोलनकारियों ने ताेड़फाेड़ कम की थी। पिछले साल करीब 2.30 कराेड़ के नुकसान का आकलन हुआ था। एनएचएआई के पीडी एसआर सिंह ने बताया कि अभी कानून व्यवस्था का मामला है। आंदाेलन के बाद नुकसान का सर्वे कराया जाएगा।

एक ओर शव काे लेकर जद्दाेजहद, दूसरी ओर युवती का जन्मदिन

हलैना| हाइवे जाम कर बैठे कुछ लोग संवेदना भूल गए हैं। गत रात्रि को मोहनसिंह के शव को दाह संस्कार के लिए भरतपुर से गांव मूड़िया गंधार लाने की जद्दोजहद चल रही थी और मृतक के परिजन कई दिन से भूखे प्यासे बैठे थे। उसी समय जाम स्थल के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने आंदोलनकारी एक युवती का कुछ लाेगाें ने जन्मदिन मनाया। यह पूरा वाक्या पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गया।

फुटेज में युवकों के झुंड के बीच केक काटा जाता है। उसके बाद एक युवक युवती के चेहरे पर केक लगाने के लिए दौड़ा तो युवती बचने के लिए कुछ दूर दौड़ती है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज उच्च अधिकारियों को भेजे हैं। युवती के जन्मदिन मनाने के कुछ देर बाद ही मृतक मोहनसिंह का शव गांव लाया गया।

वार्ता के लिए 25 नाम

एक मई को ओबीसी आयोग के साथा जयपुर में आंदाेलनकारी चर्चा करेंगे। इसके लिए 25 सदस्यीय टीम बनाई जा रही है। इसके लेकर काफी विचार-विमर्श और कशमकश है। इसमें एक्सपर्ट और आंदाेलन से जुडे़ नेताओं के नाम सुझाए जा रहे हैं। इसमें मुरारीलाल, बदनसिंह, शैलेंद्र िसंह, नंदलाल सैनी, संदीप सैनी, पप्पू प्रधान, विनोद भूदौली, सुरेश चंद कुशवाह आदि के नाम लगभग फाइनल है। बाकी अन्य नामाें पर विचार जारी है। ओबीसी आयाेग से जयपुर में वार्ता सेामवार काे दाेपहर एक बजे प्रस्तावित है। आंदोलनकारियों का दल सेामवार सुबह रवाना हाेगा। आयाेग से चर्चा के बाद आंदाेलन के भविष्य और हाईवे खाली करने पर विचार किया जाएगा।

आयाेग से आज वार्ता करने जाएंगे प्रदर्श कारी

एक मई को ओबीसी आयोग के साथा जयपुर में आंदाेलनकारी चर्चा करेंगे। इसके लिए टीम बनाई जा रही है।आंदोलनकारियों का दल सेामवार सुबह रवाना हाेगा।

Columbus
18°C
Cloudy sky
3.1 m/s
73%
764 mmHg
13:00
18°C
14:00
18°C
15:00
19°C
16:00
20°C
17:00
19°C
18:00
19°C
19:00
18°C
20:00
17°C
21:00
16°C
22:00
16°C
23:00
16°C
00:00
16°C
01:00
16°C
02:00
15°C
03:00
15°C
04:00
14°C
05:00
14°C
06:00
14°C
07:00
14°C
08:00
14°C
09:00
15°C
10:00
16°C
11:00
17°C
12:00
17°C
13:00
18°C
14:00
20°C
15:00
20°C
16:00
21°C
17:00
21°C
18:00
21°C
19:00
21°C
20:00
20°C
21:00
18°C
22:00
17°C
23:00
16°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark