झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:आगामी चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू करने के दिए निर्देश, खेतड़ी पर्यटन के रूप में अपना अस्तित्व खो रही है- प्रदेशाध्यक्ष

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के ऐतिहासिक पन्ना सागर तालाब पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए।

प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को शिकागों के धर्म सम्मेलन में भेज कर सनातन धर्म को लेकर विश्व में पहचान बनाने वाली खेतड़ी आज सरकार की अनदेखी से पर्यटन के रूप में पिछड़ रही है। खेतड़ी में ऐतिहासिक महल, किले, तालाब व अजीत विवेक म्यूजियम सहित अनेक पर्यटन स्थल बने हुए हैं, लेकिन इनकी महत्वपूर्ण तरीके से देखरेख नहीं होने से खेतड़ी पर्यटन के रूप में अपना अस्तित्व खो रही है। राजा अजीत सिंह और स्वामी विवेकानंद के मित्रता युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्हीं की बदौलत से स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में खेतड़ी की अलग पहचान बनाई थी।

स्वामी विवेकानंद का खेतड़ी से गहरा संबंध रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहली मन की बात में इसका जिक्र भी किया गया था, जो खेतड़ी के लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे में खेतड़ी उन देश के मुख्य स्थानों में है जहां प्रधानमंत्री की मन की बात सार्थक होती नजर आती है। यहां पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए कई ऐसे दार्शनिक स्थल है जो विश्व मानचित्र पर पर्यटक नगरी के रूप में पहचान दिला सकते हैं। यहां पर जल संरक्षण की निशांत ऐतिहासिक पन्ना सागर तालाब है, जो अपने आप में बेमिसाल है।

इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, हरियाणा महिला युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजली मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, पूनम धर्मपाल गुर्जर ने जल संरक्षण की मिसाल ऐतिहासिक पन्ना सागर तालाब का दौरा किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर इंजी. धर्मपाल गुर्जर, नगेन्द्र सिंह सोढ़ा, मनीषा भारद्वाज, कैलाश स्वामी, सत्यनारायण भार्गव, रामवतार सैनी, सोनू अग्रवाल, डॉ सोमदत भगत, जिला महामंत्री निखिल शर्मा, विजेश शाह, धर्मेंद्र सिंह तोमर, धर्मा पहलवान, गजेंद्र पारीक, पूनम गुर्जर, गजेंद्र जलंद्रा, अनिता जांगिड़, शशि सैनी, सुंदर शर्मा, ताराचंद गुप्ता, विमला देवी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Columbus
10°C
Cloudy sky
5.4 m/s
36%
762 mmHg
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
10°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
5°C
00:00
3°C
01:00
3°C
02:00
3°C
03:00
2°C
04:00
0°C
05:00
-1°C
06:00
-2°C
07:00
-2°C
08:00
-2°C
09:00
0°C
10:00
2°C
11:00
4°C
12:00
6°C
13:00
8°C
14:00
8°C
15:00
9°C
16:00
9°C
17:00
9°C
18:00
8°C
19:00
8°C
20:00
5°C
21:00
4°C
22:00
3°C
23:00
2°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark