झुंझुनूं : धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र जनों द्वारा स्थानीय फौज का मोहल्ला स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भाजपा नेता एवं ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में पूजा अर्चना व आरती कर मनाया गया। जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज के प्रदेश मंत्री उमाशंकर महमियां एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष ललित जोशी ने बताया कि फौज का मोहल्ला स्थित भगवान परशुराम मंदिर में प्रातः 9:00 बजे भगवान परशुराम मूर्ति की भव्य झांकी सजाकर विद्वान पंडित द्वारा पूजा अर्चना करवा कर विप्र जनों द्वारा सामूहिक परशुराम चालीसा का पाठ किया गया। तत्पश्चात भगवान परशुराम की भव्य आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। परशुराम पूजा के बाद भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।

इस मौके पर पवन पुजारी, एडवोकेट सुशील जोशी, प्रदीप शर्मा अलसीसर, रामगोपाल महमियां, पूर्व नगरपालिका आयुक्त राजेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा पलंगिया, विमल कुमार जोशी, सोमेश जोशी, नरेश कुमार जोशी, राकेश शहल, विकास पुरोहित, रामचंद्र शर्मा पाटोदा, अनिल जोशी, शिवचरण पुरोहित, भावना शर्मा, ममता शर्मा, पूनम शर्मा, शिक्षाविद मनोज शर्मा, कमलेश मिश्रा, बालमुकुंद शर्मा, एडवोकेट पंकज बावलिया, भरत शर्मा, सौरभ जोशी, सौरव पुरोहित, योगेश चौमाल, रतन चारणवासिया, मनोज व्यास, हरिकिशन शुक्ला, प्रकाश सुरोलिया, चंद्र प्रकाश शुक्ला, राकेश शर्मा चारणवासिया, एडवोकेट विनय बावलिया, चंद्र प्रकाश जोशी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

>
Pozega
28 ožu.
11°C
29 ožu.
11°C
30 ožu.
15°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
16°C
3 tra.
18°C
>
Pozega
28 ožu.
11°C
29 ožu.
11°C
30 ožu.
15°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
16°C
3 tra.
18°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark