झुंझुनूं : कांग्रेस के राज मे बहन – बेटियों की अस्मत खतरे मे – राठौड

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कहा कि राज्य की नकारी और निकम्मी सरकार ने भ्रष्टाचार के रिकोर्ड तो कायम किए ही लेकिन साथ ही साथ यह सरकार आम आवाम की सुरक्षा करने मे भी नकारी साबित हुई है जिसके चलते बहन बेटियो की आबरू खतरे मे है। राठौड गुरूवार को झुंझुनू के पीरूसिह सर्किल पर आयोजित भा ज पा के जन आक्रोश महाघेराव के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि जिले के सभी कांग्रेस के विधायक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं जो कि जिले की ऐतिहासिक धरोहर एवं जोहड और मंदिरों की जमीनो पर अवैध कब्जा कर उसे बेचकर मोटी रकम कमा रहे हैं आज सरकार का आलम यह है कि नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान अपराधों में पूरे देश मे अव्वल है।जनसभा को सम्बोधित करती हुई भा ज पा की सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने पिछले चार वर्षों मे केवल कुर्सी बचाने का काम किया तथा राज्य की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया जिससे राज्य में अपराध चरम पर हैं। उन्होने कहा कि राज्य की जनता इस महिला विरोधी,दलित विरोधी, युवा विरोधी सरकार को उखाड फेंकने का मन बना चुकी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता भा.ज.पा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया ने किया।

जनसभा को सांसद नरेन्द्र कुमार, विधायक सुभाष पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, जिला संगठन प्रभारी के.डी. बाबर, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेन्द्र चारण, विकास शर्मा, बनवारी लाल सैनी, जिला जन महामंत्री राजेश दहिया, सरजीत चौधरी, योगेन्द्र मिश्रा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, आक्रोश महाघेराव की जिला सह संयोजक मंजू सैनी,पूर्व जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, राजेन्द्र भाम्बू, विनोद झाझडिया, राजीव चौधरी, राजेश बाबल, सुशीला सिगडा, धर्मपाल गुर्जर, रतन सिंह तंवर, जयसिंह माठ, कमलकांत शर्मा, गिरधारी खीचड,नीता यादव ने सम्बोधित किया। जनसभा में सूरजगढ प्रधान बलवान सिंह, कुबेर सिंह शेखावत, जिला महिला उपाध्यक्ष सुनील लाम्बा, शेरसिंह निर्वाण, रामनिरंजन पुरोहित, जिला मंत्री महावीर ढाका, रिशाल कंवर, मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज सयोराण, एस सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शोकत अली चौहान, ओ.बी.सी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, बगड चेयरमैन गोविन्द सिंह राठौड, सुमन कुलहरि, सावित्री सैनी, मंजू चौहान, अरूणा सिहाग, सुभाष लाम्बा, सेवाराम गुप्ता, आई टी के जिला संयोजक सौरभ सोनी, मीडिया प्रभारी सुभाष सैनी सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। जनसभा के बाद राज्यपाल के नाम उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।

5 Apr
73°F
6 Apr
57°F
7 Apr
66°F
8 Apr
68°F
9 Apr
72°F
10 Apr
77°F
11 Apr
80°F
5 Apr
73°F
6 Apr
57°F
7 Apr
66°F
8 Apr
68°F
9 Apr
72°F
10 Apr
77°F
11 Apr
80°F
Weather Data Source: forecast for tomorrow San Antonio
Light
Dark