झुंझुनूं : चेक बाउंस मामले का आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार:पुलिस ने घेराबंद कर पकड़ा, कुछ 3 मामलों में था फरार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : झुंझुनूं की बिसाऊ पुलिस ने चैक बाउंस के मामले में तीन साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिसाऊ थाना क्षेत्र के खीदसर निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र हरलाल सिंह मेघवाल को पकड़ा है।

आरोपी मण्डावा निवासी मुकेश के साथ चैक अनादरण के मामले में झुंझुनूं न्यायालय से वर्ष 2019 से फरार चल रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस काफी समय से प्रयास कर रही थी।

जगह-जगह दबीश दी जा रही थी

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अपने पास के गांव बिरमी में आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने तुरन्त प्रभाव से टीम गठित की। दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी तीन अन्य मामलों में भी फरार चल रहा था। आरोपी को बुधवार को झुंझुनूं कोर्ट में पेश किया है। इस दौरान टीम में हजारीलाल, श्रीराम, दलीप सिंह, रिंकू कुमार व लालचंद शामिल रहे। थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया है।

>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
Light
Dark