झुंझुनूं : बंधे का बालाजी मंदिर अगामी भव्य निशान पद यात्रा की तैयारी जोर शोर से

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : जानकारी देते हुए अरविन्द व्यास ने बताया की आगामी 6अप्रेल को होने वाले भव्य 1100 निशान पद यात्रा की तैयारी जोर शोर से चल रही है जिसमे कार्यकर्ता मेहनत ओर लगन से लगे है बड़ के बालाजी प्रांगण मे तैयारी चल रही है जहा 1100 निशान् तैयार किये जा रहे है

6 अप्रैल को चुणा चौक से बंधे का बालाजी जायेगी निशान यात्रा

झुंझुनूं हनुमान जयंती के पावन पर्व पर राजेन्द्र भाम्बू के सौजन्य से चुणा चौक विकास समिति के तत्वावधान में बंधे का बालाजी के लिए विशाल निशान पद यात्रा रवाना होगी जो कि चूणा चौक से प्रारम्भ होकर गांधी चौक, जे पी जांनू स्कूल, एक नम्बर रोड, मण्डावा मोड, केन्द्रीय विद्यालय के सामने से गुजरते हुए बंधे का बालाजी पंहुचेगी।

यात्रा के साथ डी जे साउड तथा सुसज्जित ऊंट और घोड़ी शामिल होगें। निशान यात्रा कि तैयारियों को लेकर समिति कि बैठक पुरोहितों की बगीची में रखी गई जहां भाजपा नेता राजेन्द्र भाम्बू, शिवचरण पुरोहित, अशोक तुलस्यान, शुभकरण चौपदार, गोपीराम पुरोहित, कालू तुलस्यान, पिंटू वर्मा, विपुल छक्कड, पंकज रोहिल्ला, अंकित जोशी, विनय कुमावत, पवन शर्मा टाइपिस्ट, राजकुमार सिघानियां, अमित पांडे, पवन हिसारियां, मुकेश सारण, प्रमोद चोटिया, मुकेश सैनी, आशीष तुलस्यान, सौरभ पुरोहित, सुरेंद्र पंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget