झुंझुनूं : सामाजिक कार्यकर्ता डॉ डीएन तुलस्यान ने सेवा कार्य करते हुए मनाया सादगी से जन्मदिवस

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सक्रिय कार्यकर्ता डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने अपना 58 वां जन्मदिवस विभिन्न सेवा कार्य करते हुए सादगी के साथ बुधवार को मनाया।

चुणा चौक रानी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस पर पत्रकार संगठन ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एवं मास मीडिया फेडरेशन की ओर से मीडिया साथियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर डीएन तुलस्यान से केक कटवा कर माल्यार्पण कर उन्हें जन्म दिवस की बधाई देते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सैनी, अशोक सिंह शेखावत, संदीप केडिया, मनोहर जांगिड़, नागेश स्वामी, अजीत जांगिड़, पवन वर्मा, मोहन चाहर, विकास राहड, संजय सैनी, सुजीत शर्मा, देशी पत्रकार रवि चौधरी, कृष्ण सिंह शेखावत, कृष्णा स्वामी, चंद्रकांत बंका, फ्यूम कुरेशी, चंद्र मोहन अग्रवाल एवं राकेश अग्रवाल सहित अन्य मीडिया साथी उपस्थित थे जिन्होंने डॉक्टर तुलस्यान को बधाई देते हुए उनके उज्जल भविष्य की कामना की।

इससे पूर्व डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने परिवार के साथ निज निवास पर भी केक काट कर अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर डॉ तुलस्यान की धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहलता, पिता श्री केशरदेव, सुपुत्र सीए प्रशांत, सुपुत्रवधु श्रीमती नेहा एवं सुपौत्री प्रिषा तुलस्यान उपस्थित थी।

इससे पूर्व प्रातः सर्वप्रथम माता स्वर्गीय सुशीला देवी तुलस्यान एवं कुलदेवी राणी सती सहित अन्य देवी देवताओं एवं पितर महाराज की पूजा अर्चना के पश्चात बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ श्री गोपाल गौशाला झुंझुनू में गोवंश को गुड़, तिल, मेथी, अजवाइन इत्यादि से निर्मित गऊ लड्डु सवामणी के लड्डू अर्पित करवाये।

लायंस क्लब झुंझुनू के माध्यम से फूड फोर हंगर कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद परिसर स्थित इंदिरा रसोई में 51 जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क भोजन करवाया गया।

सोशल मीडिया एवं दूरभाष पर डॉ. तुलस्यान को विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य, मीडिया साथी एवं गणमान्य जन ने बड़ी संख्या में जन्म दिवस की बधाई प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु होने की शुभकामनाएं प्रेषित की।

अग्रवाल समाज एवं लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता श्यामसुंदर जालान नुंवावाला एवं कैलाश चंद्र सिंघानिया, मीडिया साथी संजय सोनी एवं सुरेंद्र शर्मा ने डॉक्टर तुलस्यान के ऑफिस आकर उन्हें जन्म दिवस पर बधाई दी एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा 15 मार्च 2023 बुधवार को फूड फोर हंगर कार्यक्रम के अंतर्गत एमजेएफ लायन डॉ. डी. एन. तुलस्यान के आर्थिक सौजन्य से इंदिरा रसोई रेन बसेरा नगर परिषद में 51 जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन करवाया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अमरनाथ जांगिड़, सचिव लायन शिव कुमार जांगिड़, लायन कैलाश चंद्र सिंघानिया, लायन श्यामसुंदर जालान, लायन डॉ देवेंद्र सिंह शेखावत, लायन ओमप्रकाश जांगिड, लियो रोहित जांगिड़, महावीर प्रसाद शर्मा सहित अन्य सेवा जन उपस्थित रहे।

Columbus
9°C
Cloudy sky
1.9 m/s
68%
768 mmHg
21:00
9°C
22:00
9°C
23:00
9°C
00:00
9°C
01:00
9°C
02:00
8°C
03:00
8°C
04:00
8°C
05:00
8°C
06:00
8°C
07:00
8°C
08:00
9°C
09:00
9°C
10:00
11°C
11:00
12°C
12:00
14°C
13:00
15°C
14:00
16°C
15:00
17°C
16:00
20°C
17:00
22°C
18:00
22°C
19:00
21°C
20:00
20°C
21:00
19°C
22:00
18°C
23:00
17°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark