झुंझुनूं : जिले में मिशन परिवार विकास का सेवा वितरण पखवाड़ा 20 फरवरी से 5 मार्च तक परिवार नियोजन का अपनाकर नया अध्याय लिखने का आह्वान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : ‘परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय लिखों तरक्की का नया अध्याय, थीम के साथ चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार परिवार नियोजन सेवा वितरण पखवाड़ा 20 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत प्रथम चरण में मोबिलाइजेशन व दूसरे चरण में सेवा वितरण सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार डांगी ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के तहत सभी योग्य दम्पतियों तक परिवार नियोजन सेवाओ की उपलब्धता शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस विशेष परिवार नियोजन पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

डिप्टी सीएमएचओ (प.क.) डॉ भंवर लाल सर्वा ने बताया कि ‘परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय तरक्की का लिखो नया अध्याय, स्लोगन पर आधारित इस पखवाड़े का पहला चरण 20 से 26 फरवरी 2023 तक मोबिलाइजेशन सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। इस मोबिलाइजेशन सप्ताह में परिवार नियोजन सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी देकर इनके समुचित उपयोग कर लाभ उठाने के लिए जागरुकता लेन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियां व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा अपने क्षेत्र में लोगों को योग्य दम्पतियों की परिवार नियोजन में सहभागिता, परिवार नियोजन के उपलब्ध साधनों की जानकारी, परिवार सीमित रखने, सीमित परिवार के लाभों, प्रसवोत्तर परिवार कल्याण सेवाएं, गर्भपात पश्चात परिवार कल्याण सेवाएं, विवाह की सही आयु (लड़के की 21 व लड़की की 18 वर्ष), विवाह के पश्चात कम से कम दो वर्ष बाद पहली संतान, दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने सहित परिवार नियोजन के बारे में विस्तार से जानकारी देकर आमजन को इसके लिए प्रेरित किया जायेगा।

इस दौरान प्रथम चरण में आयोजित होने वाले मोबिलाइजेशन सप्ताह के अंतर्गत जिले की एएनएम व आशा सहयोगिनियों द्वारा योग्य दम्पतियों का सर्वे कर पुरुष गर्भनिरोधक साधनों के लिए संवेदीकरण व पंजीकरण किया जायेगा। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे के दौरान पुरूष नसबंदी संबंधित मिथ्याओं दूर करने के लिए लोगों को जागरुक कर जनसंख्या स्थिरीकरण में पुरूषों को भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जायेगा। वही 27 फरवरी से 5 मार्च तक सेवा वितरण सप्ताह के अन्तर्गत जिले के चिन्हित राजकीय जिला अस्पतालों, एफआयू, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लाभार्थियों को परामर्श के साथ ही नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

8 Apr
65°F
9 Apr
60°F
10 Apr
70°F
11 Apr
67°F
12 Apr
62°F
13 Apr
64°F
14 Apr
72°F
8 Apr
65°F
9 Apr
60°F
10 Apr
70°F
11 Apr
67°F
12 Apr
62°F
13 Apr
64°F
14 Apr
72°F
Weather Data Source: weather in South Carolina today
Light
Dark