झुंझुनूं-खेतड़ी(डाडा फतेहपुरा) : हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हुआ शुभारंभ:बूथ स्तर पर लोगों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी, पार्टी को मजबूत बनाने की अपील

झुंझुनूं-खेतड़ी(डाडा फतेहपुरा) : खेतड़ी के डाडा फतेहपुरा में शनिवार को कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डी देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डाडा फतेहपुरा के अशोक नगर से खाखी धाम तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पैदल यात्रा निकाली।

पार्टी को मजबूत बनाने की अपील

गुड्डी देवी ने कहा कि एक पार्टी को मजबूत स्थिति में खड़ा करने के लिए कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पार्टी को शिखर पर ले जाने में बूथ स्तर का कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी को देखते हुए केंद्रीय संगठन के आह्वान पर बूथ स्तर व ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं को में मजबूती लाने को लेकर हाथ से जोड़ो हाथ अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति के पास जाकर सरकार की नीतियों से अवगत करवाया जाएगा।

योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को करें प्रेरित

वही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा, शिक्षा, जलदाय सहित अन्य क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की इन योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर आगे आना चाहिए। राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निशुल्क इलाज प्रत्येक व्यक्ति को मुहैया करवाने को लेकर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का संचालन किया जा रहा है। वही बजट में सरकार ने इसका दायरा बढ़ाकर 25 लाख रुपए तक कर दिया गया है, जिससे यह योजना अब आमजन के लिए वरदान साबित होगी।इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर सरकार की रितियों व नीतियों से अवगत करवाने के लिए प्रेरित करने, वही लोगों को पार्टी की विचारधारा में जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर छैलाराम, सुमेर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामस्वरूप यादव, ताराचन्द, मूलचन्द, मनोज कुमार, गिरीश कुमार, इंद्रा देवी, संतोष, संतरा देवी, भतेरी, बालादेवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, वीना देवी, विधादेवी, राजबाला, द्रोपती, सुनीता देवी, अनिता, कोमल, चंद्रकला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget