74th Republic Day: कर्तव्य पथ पर पहली परेड में दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक, सैन्य शक्ति का किया दमदार प्रदर्शन

India 74th Republic Day Celebration : पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

लाइव अपडेट

11:57 AM, 26-JAN-2023
74वें गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी।
11:51 AM, 26-JAN-2023

डेयरडेविल्स ने भरा रोमांच

कर्तव्य पथ पर डेयरडेविल्स ने अपने प्रदर्शन से रोमांच भर दिया। बाइक पर डेयरडेविल्स ने गजब के स्टंट दिखाए। इस दौरान बाइक पर योग की मुद्राएं करते हुए दिखाई दिए।
11:48 AM, 26-JAN-2023

कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर रक्षा मंत्रालय और सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। यह प्रस्तुति नारी शक्ति पर केंद्रित रही।
11:33 AM, 26-JAN-2023

त्रिपुरा की झांकी में महिला सशक्तिकरण

गणतंत्र दिवस परेड में त्रिपुरा की झांकी ‘महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती पर आधारित रही। झांकी में महामुनि बुद्ध मंदिर को भी दर्शाता गया।
11:29 AM, 26-JAN-2023

गुजरात की झांकी में हरित ऊर्जा पर जोर

गणतंत्र दिवस पर गुजरात की झांकी ‘स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात’ विषय पर आधारित रही। इस झांकी में ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को दर्शाया गया।
11:28 AM, 26-JAN-2023

उत्तराखंड की झांकी में दिखा जागेश्वर धाम

उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया।

11:19 AM, 26-JAN-2023
गणतंत्र दिवस की परेड में आंध्र प्रदेश की झांकी शामिल हुई। झांकी में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार ‘प्रभला तीर्थम’ को दर्शाया गया।
11:12 AM, 26-JAN-2023

परेड में शामिल हुए अग्निवीर

गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार अग्निवीर शामिल हुए। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस दौरान टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल रहे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget