झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चिड़ावा द्वारा शीत लहर एवं पाला पड़ने से रबी की फसल का हुआ नुकसान कि सही गिरदावरी एवं उचित मुआवजा किसानों को शीघ्र दिलाने हेतु

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चिड़ावा द्वारा शीत लहर एवं पाला पड़ने से रबी की फसल का हुआ नुकसान कि सही गिरदावरी एवं उचित मुआवजा किसानों को शीघ्र दिलाने हेतु उपखंड कार्यालय चिड़ावा के समक्ष सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक 2 घंटे का सांकेतिक धरना नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में दिया गया। धरने को मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री राजेश दहिया ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों को चेताया की शीघ्र ही सही गिरदावरी करके किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता है तो आगे आमरण अनशन भी करेंगे तथा किसानों को उचित न्याय व मुआवजा दिलाने में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी तैयार रहेगी।

धरने को नगर महामंत्री रविकांत शर्मा वरिष्ठ, पार्षद योगेंद्र कटेवा, डॉ सुरेंद्र सिंह भगीना ,युवा नेता विकास पायल, मुकेश खंडेलवाल, किसान नेता बजरंग लामोरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष बैजनाथ मोदी, नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया, तत्पश्चात धरना स्थल से उपखंड कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार महोदय को दीया गया।

इस धरना प्रदर्शन में नगर महामंत्री पार्षद मदन डारा, नगर उपाध्यक्ष पार्षद गंगाधर सैनी, उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद महेंद्र चेजारा, नगर मंत्री मुकेश खंडेलवाल, रजनीकांत मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष बैजनाथ मोदी, अनूप भागेरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक महरानिया, देव रोड मंडल संयोजक राजेंद्र प्रसाद नेहरा, डूलानिया मंडल संयोजक होशियार, चिड़ावा ग्रामीण मंडल संयोजक विकास स्वामी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप पारीक, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री किशोरी लाल, पार्षद देवेंद्र सैनी, सुनील जांगिड़, भोपाल सिंह, मुंशी सिंग तंवर , सुबेदार दीपचंद कजडा, पूर्व महामंत्री राकेश सराफ, नरेंद्र गिरधर, योगेश भारतीय, सुभाष दाबाई, हरि सिंह पवार, कुलदीप कटारिया निरंजन स्वामी, लीलूराम ओजटू, एडवोकेट संदीप कुमावत एडवोकेट ओमप्रकाश, हज़ारी गुर्जर, अशोक गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य सुभाष योगी, पंचायत स सदस्य राजेंद्र नेहरा, प्यारेलाल थकान एवं सैकड़ों किसानों सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Columbus
13°C
Rain
5.6 m/s
94%
760 mmHg
06:00
13°C
07:00
14°C
08:00
14°C
09:00
14°C
10:00
15°C
11:00
16°C
12:00
17°C
13:00
18°C
14:00
20°C
15:00
20°C
16:00
21°C
17:00
22°C
18:00
21°C
19:00
21°C
20:00
20°C
21:00
19°C
22:00
17°C
23:00
17°C
00:00
16°C
01:00
16°C
02:00
16°C
03:00
16°C
04:00
16°C
05:00
16°C
06:00
16°C
07:00
14°C
08:00
13°C
09:00
12°C
10:00
12°C
11:00
13°C
12:00
13°C
13:00
14°C
14:00
14°C
15:00
13°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
9°C
19:00
8°C
20:00
7°C
21:00
7°C
22:00
7°C
23:00
6°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark