झुंझुनूं : भाजपा नगर मंडल मैं नव मतदाता अभियान का किया शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भाजपा के नव मतदाता अभियान के पहले चरण के शुभारंभ पर रविवार को स्थानीय फौज का मोहल्ला स्थित भगवान परशुराम मंदिर परिसर में युवाओं को पार्टी का दुपट्टा पहना कर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अगुवाई में उनका नव मतदाता के रूप में सम्मान किया गया। इस मौके पर अभियान के विधानसभा संयोजक ललित जोशी ने कहा कि युवा देश का भविष्य है वे अपना पहला वोट भारतीय जनता पार्टी को डालकर देश के भविष्य को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।

इस मौके पर नगर मंडल उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, आईटी प्रमुख सौरभ सोनी, गोस्वामी, मिलन शर्मा, अरजिंद्र, नंदलाल सैनी, कार्तिकेय शर्मा, आशुतोष स्वामी, रणवीर सैनी, नरेंद्र प्रजापत, हिमांशी शर्मा, शिवांगी शर्मा, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुलोद मंडल भाजपा ने दोरासर ग्राम में किया नव मतदाता अभियान का शुभारंभ : नव मतदाताओं के लिए अपना पहला वोट प्रधानमंत्री मोदी को देना उनके लिए एक बड़ा उत्साह है – गोवर्धन वर्मा झुंझुनू। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलेभर में आयोजित नव मतदाता अभियान के पहले चरण के शुभारंभ पर कुलोद मंडल द्वारा दोरासर ग्राम स्थित हनुमान मंदिर के समक्ष नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहना कर जिला प्रभारी गोवर्धन वर्मा द्वारा अभियान की शुरुआत की गई।

इस मौके पर धोद के पूर्व विधायक गोवर्धन वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युग में आप लोगों को पहला वोट डालने का मौका मिला है यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि युवाओं का नव मतदाता के रूप में सम्मान कर भारतीय जनता पार्टी को अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़ ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर नव मतदाता अभियान के विधानसभा संयोजक ललित जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, भाजपा नेता कमल कांत शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, विनोद झाझडिया, कुलदीप सिंह शेखावत काली पहाड़ी, भादर मल स्वामी, कृष्ण कुमार गांवडिया, सुनील बुडानिया, क्लोज मंडल अभियान संयोजक हरलाल डांगी, सह संयोजक नरेंद्र सिंह शेखावत, नव मतदाता विकास कुमार’ नवीन कुमार, हिमांशु, कुमारी प्रियंका, विक्रम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Buenos Aires
14°C
Claro
4 m/s
87%
762 mmHg
07:00
14°C
08:00
14°C
09:00
16°C
10:00
18°C
11:00
19°C
12:00
20°C
13:00
21°C
14:00
21°C
15:00
22°C
16:00
22°C
17:00
22°C
18:00
21°C
19:00
20°C
20:00
20°C
21:00
19°C
22:00
18°C
23:00
18°C
00:00
18°C
01:00
17°C
02:00
17°C
03:00
16°C
04:00
16°C
05:00
16°C
06:00
16°C
07:00
15°C
08:00
15°C
09:00
16°C
10:00
18°C
11:00
19°C
12:00
21°C
13:00
21°C
14:00
21°C
15:00
21°C
16:00
21°C
17:00
20°C
18:00
18°C
19:00
16°C
20:00
14°C
21:00
13°C
22:00
12°C
23:00
12°C
Weather Data Source: El tiempo 25 días Buenos Aires
Light
Dark