झुंझुनूं-बुहाना (पचेरी) : पचेरी कलां थानाधिकारी को दी गई बिदाई:नवआंगतुक थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर सम्मान किया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नरेश कुमार 

झुंझुनूं-बुहाना (पचेरी) : पचेरी पुलिस थाने में मंगलवार शाम को थानाधिकारी बनवारीलाल यादव, हैंड कॉस्टेबल राजेश कुमार, हेमराज, सुभाष व संतोष का तबादला होने पर उनका बिदाई समारोह आयोजित किया गया। वहीं नवआंगतुक थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुहाना डीएसपी मुकेश चौधरी थे। बुहाना डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि थानाधिकारी बनवारीलाल यादव का तबादला खेतड़ी हुआ है। वहीं खेतड़ी नगर से पचेरी कलां में थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर काे लगाया गया है। उन्होंने कहा की यह तो प्रक्रिया है जो होती रहती है और बनवारी लाल का डेढ़ साल कार्यकाल बहुत सहारनीय रहा। इस मौके पर ग्रामीण की तरफ से थानाधिकारी बनवारी लाल यादव को सभी ने माला एंव पहनाकर सम्मान किया।

इस मौके पर बलवीर सरपंच पचेरी खुर्द, गोखन सरपंच, अमीलाल बोहरा, कैलाश यादव, मनोज नारनौलीया, सीताराम फौजी, जगमाल शर्मा, संदीप यादव, पचेरी खुर्द, राजवीर गुर्जर, पूर्व उपसरपंच कैलाश सिंह, संजय शर्मा नावता की ढाणी, रामगोपाल शर्मा, डीसी मेहता, अशोक सैन, द्रुपद सिंह, सोनू सोहली, गोपी सोनी, सत्येंद्र पूर्व डेलीगेट, प्रेमलाटा, राजाराम यादव, लक्ष्मण, लोकेश, जयपाल सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

>
Pozega
26 ožu.
15°C
27 ožu.
11°C
28 ožu.
10°C
29 ožu.
13°C
30 ožu.
11°C
31 ožu.
8°C
1 tra.
15°C
>
Pozega
26 ožu.
15°C
27 ožu.
11°C
28 ožu.
10°C
29 ožu.
13°C
30 ožu.
11°C
31 ožu.
8°C
1 tra.
15°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark