झुंझुनूं : नवमतदाता अभियान को लेकर भा ज पा की कार्यशाला आयोजित।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : नये मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भा.ज.पा आगामी 22 जनवरी से नव मतदाता अभियान चलायेगी जिसे लेकर अम्बेडकर भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने अभियान की विस्तृत रुपरेखा रखी जिसके अनुसार अभियान के प्रथम चरण में 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगा जो कि सभी मंडलों पर एक साथ प्रारंभ होगा जिसमें सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, धार्मिक श्रद्धा के केंद्रों पर सम्पर्क किया जायेगा तथा दूसरे चरण में 29 से 4 फरवरी तक चलेगा जिसमें विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, छात्रावासों आदि में सम्पर्क किया जायेगा एवं तृतीय चरण में 5 फरवरी से 11 फरवरी तक बूथ पर सम्पर्क कर अभियान को गति दी जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने विधानसभावार पदाधिकारियों को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी। दौरान पूर्व जिला उपप्रमुख बनवारी लाल, भाजपा नेता विशम्बर पूनिया, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, राजेन्द्र भाम्बू, राकेश शर्मा बगड़, सुनील लाम्बा, अभियान के जिला संयोजक शेर सिंह निर्वाण, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, राजेश दहिया, जिला मंत्री मंजू सैनी, महावीर ढाका, महेंद्र चंदवा, रामस्वरूप सैनी, शहर मण्डल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योराण, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, मंडल अध्यक्ष कुलोद सतीश खीचड़, मंडावा मोहनलाल सैनी, चिड़ावा बाबुलाल वर्मा, देवरोड़ राजेन्द्र नेहरा, पिलानी नरेन्द्र सिंह राठौड़,मण्डेला ओमप्रकाश सोनी, चिड़ावा ग्रामीण विकास स्वामी, बगड़ मंडल अध्यक्ष एवं चैयरमेन गोविन्द सिंह राठौड़,टाई देशराज राड़, बालाजी भुपेंद्र सिंह शेखावत, छापोली महेश अग्रवाल,बबाई राकेश सोनी,अलसीसर मनोज कालेर, सूरजगढ़ संजय गोयल, अभियान सह-संयोजक सावित्री सैनी, नवलगढ़ विधानसभा संयोजक वीरपाल सिंह, पिलानी विधानसभा संयोजक किशोरी लाल, झुंझुनूं विधानसभा संयोजक ललीत जोशी, उदयपुरवाटी विधानसभा संयोजक मुलचंद सैनी, महीला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, नगर महामंत्री दलीप सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, मुकेश सैनी, जगदीश गोस्वामी, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी सहित अभियान के मंडल संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget