झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती:विवेक चिंतन महोत्सव का हुआ आयोजन, युवाओं से किया विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन आश्रम अजीत विवेक संग्रहालय में गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष पर विवेक चिंतन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, विशिष्ट अतिथि पार्षद लीलाधर सैनी, कैप्टन लोकेश सेन, स्वामी तन्महिमानंद महाराज थे, जबकि अध्यक्षता मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने की।

सर्वप्रथम अतिथियों ने रामकृष्ण परमहंस, माता शारदा देवी ,स्वामी विवेकानंद के प्रतीक चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद पूरे विश्व के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके जीवन से यदि प्रेरणा लेकर विद्यार्थी अपने भविष्य का निर्माण करें तो वे निश्चित ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे और भारत को अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी एक एक घटना प्रत्येक भारतीयों के लिए प्रेरणादाई है। जिस प्रकार उन्होंने अध्यात्म और सनातन धर्म का विश्व में परचम लहराया वह सर्वविदित है।

स्वामी विवेकानंद का खेतड़ी से गहरा नाता रहा है। स्वामी जी अपने जीवन में तीन बार खेतड़ी आए और खेतड़ी नरेश राजा अजीत सिंह के साथ उनका मैत्रीय व गुरु शिष्य का रिश्ता आज भी चीर स्थाई है। विवेकानंद को शिकागो धर्म सम्मेलन में भेजने का पूरा श्रेय खेतड़ी रियासत के राजा अजीत सिंह को जाता है। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में डॉक्टर पारस वर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर रमाकांत वर्मा, स्वामी मुरारीसानंद महाराज, स्वामी प्रशांतानंद महाराज, स्वामी मात्ररूपानंद, स्वामी हरिहरानंद महाराज, तरुण खींची, गौरव खींची, कृष्ण कुमार, मोहित सैनी, राहुल शर्मा, चंद्र मोहन सैनी, अभिषेक, देवेश, उमेश कुमार, विकास कुमावत ,राहुल सैनी,सुमन, दिव्या,डॉ डोली भारती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

London
4°C
Clear sky
2.8 m/s
86%
767 mmHg
06:00
4°C
07:00
5°C
08:00
6°C
09:00
8°C
10:00
9°C
11:00
11°C
12:00
12°C
13:00
13°C
14:00
13°C
15:00
13°C
16:00
13°C
17:00
13°C
18:00
12°C
19:00
10°C
20:00
10°C
21:00
9°C
22:00
9°C
23:00
9°C
00:00
10°C
02:00
10°C
03:00
11°C
04:00
11°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
10°C
09:00
11°C
10:00
11°C
11:00
12°C
12:00
13°C
13:00
14°C
14:00
15°C
15:00
15°C
16:00
15°C
17:00
15°C
18:00
14°C
19:00
13°C
20:00
12°C
21:00
11°C
22:00
11°C
23:00
9°C
00:00
9°C
Light
Dark