गोविंदगढ़ (जयपुर) : भारत जोड़ों ग्राम यात्रा निकाली:जगह-जगह स्वागत के साथ हुआ सभाओं का आयोजन, दिया एकजुटता का संदेश

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से भारत जोड़ों यात्रा के समानांतर देश में पहली बार प्रारंभ हुई भारत जोड़ों ग्राम यात्रा मंगलवार शाम को भी निकाली गई। यात्रा ग्राम उदयपुर से रवाना होकर ग्राम चिमनपुरा, इटावा, ग्राम बलेखन, लोहरवाड़ा, अणतपुरा मलिकपुर सहित आदि गांव के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

यात्रा के दौरान ग्रामीण इलाकों में सभाओं का भी आयोजन किया गया। सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश राज सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों में सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस यात्रा के माध्यम से हम लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि हम भारत को जोड़ने का काम कर रहे ना कि तोड़ने का।

भारत जोड़ो ग्राम यात्रा के संयोजन कर रहे प्रोफ़ेसर सी.बी. यादव ने कहां की क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एक मंच पर एकजुटता के साथ यात्रा में एक साथ चलने का काम कर रहे हैं। डॉक्टर जेपी सैनी, डॉक्टर हनुमान बराला, पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष मालीराम यादव , हनुमान गोरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ों यात्रा संदेश के पंपलेट भी गांव गांव ढाणी ढाणी में बांटे। इस मौके पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता सहित आमजन मौजूद थे।

>
Pozega
10 tra.
13°C
11 tra.
16°C
12 tra.
16°C
13 tra.
18°C
14 tra.
21°C
15 tra.
18°C
16 tra.
21°C
>
Pozega
10 tra.
13°C
11 tra.
16°C
12 tra.
16°C
13 tra.
18°C
14 tra.
21°C
15 tra.
18°C
16 tra.
21°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark