बॉलीवुड : विक्की कौशल का डांस देख ऐसा क्या बोले सलमान खान जो हो गया वायरल !

विक्की कौशल अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। इसी क्रम में अब विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए है। आपको बता दें इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने हाल ही में विक्की का डांस नंबर रिलीज किया है।

 

गाने के बोल ‘तौबा तौबा’ हैं। ये गाना रिलीज होने के साथ ही ट्रेंड करने लगा है। गाने में विक्की कौशल के धमाकेदार डांस ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। फैन्स से लेकर बॉलीवुड सितारे तक एक्टर के डांस मूव्स की तारीफ करते हुए दिख रहे है। इसी बीच सलमान खान ने भी जब विक्की का ये गाना देखा और गाने में विक्की का शानदार परफॉर्मेंस देखा तो वो खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर विक्की कौशल का गाना शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ग्रेट मूव्स विक्की…गाना काफी अच्छा दिख रहा है..बेस्ट विशिज़ विक्की कौशल।

 

 

 

 

एक्टर ने जैसे ही सुपरस्टार का ये पोस्ट देखा तो वो भी खुशी से फूले नहीं समा पाए। विक्की ने सलमान को थैंक्स कहते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, सो स्वीट ऑफ यू सलमान सर। थैंक्यू सो मच। ये मेरे और मेरी टीम के लिए काफी मायने रखता है।

 

31 Mar
71°F
1 Apr
74°F
2 Apr
82°F
3 Apr
86°F
4 Apr
84°F
5 Apr
85°F
6 Apr
70°F
31 Mar
71°F
1 Apr
74°F
2 Apr
82°F
3 Apr
86°F
4 Apr
84°F
5 Apr
85°F
6 Apr
70°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark